शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में तेजी, निफ्टी पर बना दबाव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती घंटे के दौरान मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी।

हालांकि बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट भी आई।

एयर इंडिया और सऊदिया एयरलाइंस ने कोडशेयर विस्तार के लिए किया समझौता ये खबर भी पढ़े : एयर इंडिया और सऊदिया एयरलाइंस ने कोडशेयर विस्तार के लिए किया समझौता

हालांकि पहले 20 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारी शुरू हो जाने के कारण दोनों सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.46 प्रतिशत और निफ्टी 0.02 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

मजबूत वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में आई गिरावट की वजह से बीएसई का सेंसेक्स आज 626.43 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की तेजी के साथ 79,055.38 अंक के स्तर पर खुला।

बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव पर जाने के कारण पहले 20 मिनट में ही यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से 300 अंक से अधिक गिर कर 78,745.61 अंक के स्तर पर आ गया।

इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में मामूली सुधार होता हुआ नजर आने लगा।

बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 359.31 अंक की मजबूती के साथ 78,788.26 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 54.30 अंक यानी 0.22 प्रतिशत उछल कर 24,669.20 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण थोड़ी देर में ही यह सूचकांक फिसल कर लाल निशान में 24,581.55 अंक के स्तर तक आ गया।

इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में मामूली सुधार होता हुआ नजर आया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 3.75 अंक की सांकेतिक बढ़त के साथ 24,618.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,774 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,979 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 795 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 24 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर छह शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान में और 28 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से लार्सन एंड टूब्रो, इंटर ग्लोब एविएशन, एचडीएफसी लाइफ, श्रीराम फाइनेंस और एनटीपीसी के शेयर 1.90 प्रतिशत से लेकर 1.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, अपोलो हॉस्पिटल, सन फार्मास्युटिकल्स, टीसीएस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयर 2.16 प्रतिशत से लेकर 1.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 210.08 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 78,428.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 159.40 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,614.90 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

विधानसभा में हंगामे पर अध्यक्ष की नाराजगी, विपक्ष को दी नसीहत

मानसून सत्र में हंगामे को विधानसभा अध्यक्ष ने बताया निंदनीय लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार...
उत्तर प्रदेश 
विधानसभा में हंगामे पर अध्यक्ष की नाराजगी, विपक्ष को दी नसीहत

रेपो रेट को लेकर आरबीआई का बड़ा ऐलान, महंगाई अनुमान घटा

गवर्नर मल्होत्रा ने एमपीसी की तीन दिवसीय द्विमासिक समीक्षा बैठक की दी जानकारी  मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इस...
महाराष्ट्र 
रेपो रेट को लेकर आरबीआई का बड़ा ऐलान, महंगाई अनुमान घटा

राजस्थान में मानसून सक्रिय, 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भरतपुर, बीकानेर और जयपुर संभाग सहित प्रदेश के कई...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून सक्रिय, 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी

रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी पिकअप, चालक को बचाया सुरक्षित

शिमला। रोहडू उपमण्डल में एक पिकअप के पब्बर नदी में गिर जाने का मामला सामने आया है। हादसे में वाहन...
हिमाचल 
रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी पिकअप, चालक को बचाया सुरक्षित

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में तेजी, निफ्टी पर बना दबाव

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती घंटे के दौरान मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। आज...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में तेजी, निफ्टी पर बना दबाव

उत्तर प्रदेश

विधानसभा में हंगामे पर अध्यक्ष की नाराजगी, विपक्ष को दी नसीहत

मानसून सत्र में हंगामे को विधानसभा अध्यक्ष ने बताया निंदनीय लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार...
उत्तर प्रदेश 
विधानसभा में हंगामे पर अध्यक्ष की नाराजगी, विपक्ष को दी नसीहत

जनता दर्शन के बाद 77 बच्चों को बाल सेवा योजना, 14 बालिकाओं का स्कूल में हुआ दाखिला

देवरिया। जनता दर्शन में मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला कल्याण विभाग ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों...
उत्तर प्रदेश 
   जनता दर्शन के बाद 77 बच्चों को बाल सेवा योजना, 14 बालिकाओं का स्कूल में हुआ दाखिला

जौनपुर: सई नदी में युवती के कूदने की आशंका, पुल पर साइकिल मिलने से हड़कंप

जौनपुर। यूपी के जौनपुर स्थित सिकरारा थाना क्षेत्र में बरगुदर पुल से बुधवार सुबह सई नदी में 19 वर्षीय युवती...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  जौनपुर: सई नदी में युवती के कूदने की आशंका, पुल पर साइकिल मिलने से हड़कंप

चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे सपा विधायक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष आज फिर समाजवादी पार्टी के विधायक धरने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे सपा विधायक