जौनपुर: सई नदी में युवती के कूदने की आशंका, पुल पर साइकिल मिलने से हड़कंप

पुलिस और स्थानीय गोताखोरों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जौनपुर। यूपी के जौनपुर स्थित सिकरारा थाना क्षेत्र में बरगुदर पुल से बुधवार सुबह सई नदी में 19 वर्षीय युवती के छलांग लगाने की आशंका के बाद पुलिस और स्थानीय गोताखोरों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

घटनास्थल पर युवती की साइकिल और चप्पल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।डीह जहाँनिया गांव निवासी मुन्ना लाल प्रजापति की पुत्री श्वेता प्रजापति (19) के सई नदी में कूदने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण बरगुदर पुल पर पहुंच गए। पुल पर उसकी साइकिल और चप्पल मिली, जिसके आधार पर नदी में छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही है।

बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर ये खबर भी पढ़े : बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

सूचना मिलते ही सिकरारा थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों एवं ग्रामीणों की मदद से सई नदी में व्यापक खोज अभियान शुरू कराया गया। नदी के दोनों किनारों पर भी तलाशी ली जा रही है।ग्राम प्रधान जितेंद्र यादव भी मौके पर मौजूद रहे और पुलिस-प्रशासन के साथ राहत एवं खोज अभियान में सहयोग किया।

बड़ी संख्या में ग्रामीण भी युवती की तलाश में जुटे हुए हैं।मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला नदी में छलांग लगाने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। युवती का कोई पता नहीं चल सका था। पुलिस, गोताखोरों और ग्रामीणों की संयुक्त टीम लगातार सई नदी में तलाश अभियान चला रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजस्थान में मानसून सक्रिय, 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भरतपुर, बीकानेर और जयपुर संभाग सहित प्रदेश के कई...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून सक्रिय, 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी

रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी पिकअप, चालक को बचाया सुरक्षित

शिमला। रोहडू उपमण्डल में एक पिकअप के पब्बर नदी में गिर जाने का मामला सामने आया है। हादसे में वाहन...
हिमाचल 
रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी पिकअप, चालक को बचाया सुरक्षित

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में तेजी, निफ्टी पर बना दबाव

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती घंटे के दौरान मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। आज...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में तेजी, निफ्टी पर बना दबाव

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में गिरावट का रुख नजर आ रहा...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं

जनता दर्शन के बाद 77 बच्चों को बाल सेवा योजना, 14 बालिकाओं का स्कूल में हुआ दाखिला

देवरिया। जनता दर्शन में मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला कल्याण विभाग ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों...
उत्तर प्रदेश 
   जनता दर्शन के बाद 77 बच्चों को बाल सेवा योजना, 14 बालिकाओं का स्कूल में हुआ दाखिला

उत्तर प्रदेश

जनता दर्शन के बाद 77 बच्चों को बाल सेवा योजना, 14 बालिकाओं का स्कूल में हुआ दाखिला

देवरिया। जनता दर्शन में मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला कल्याण विभाग ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों...
उत्तर प्रदेश 
   जनता दर्शन के बाद 77 बच्चों को बाल सेवा योजना, 14 बालिकाओं का स्कूल में हुआ दाखिला

जौनपुर: सई नदी में युवती के कूदने की आशंका, पुल पर साइकिल मिलने से हड़कंप

जौनपुर। यूपी के जौनपुर स्थित सिकरारा थाना क्षेत्र में बरगुदर पुल से बुधवार सुबह सई नदी में 19 वर्षीय युवती...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  जौनपुर: सई नदी में युवती के कूदने की आशंका, पुल पर साइकिल मिलने से हड़कंप

चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे सपा विधायक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष आज फिर समाजवादी पार्टी के विधायक धरने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे सपा विधायक

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रा पूरी तरह प्रतिबंधित

बागपत। श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा को लेकर बागपत पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए...
उत्तर प्रदेश 
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रा पूरी तरह प्रतिबंधित