बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

सड़क हादसे में एक की मौत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • डंपर चालक ने कांवड़िये को रौंदा, मौके से फरार

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जनपद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में एनएच-9 पर छिजारसी कट के पास कांवड़ लेकर हरिद्वार से जल भरने जा रहे बाइक सवार दो युवकों को मंगलवार को एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे दोनों हाईवे पर गिर गए। उसी समय पीछे से आ रहे एक डंपर चालक ने सड़क पर गिरे एक कॉवड़िये को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतक के परिजन और अन्य लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बस और डंपर चालकों की तलाश शुरू कर दी है।

सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 44 स्थित छलेरा गांव निवासी चमन सिंह का 21 वर्षीय बेटा दीपांशु मंगलवार सुबह को हरिद्वार से कांवड़ से जल लाने के लिए घर से बाइक पर सवार होकर निकला था। उसके साथ उसका दोस्त चुन्नू भी था। उन्होने बताया कि दोनों नेशनल हाईवे- 9 पर जैसे ही चढ़े छिजारसी कट के सामने पीछे से आ रही एक रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने दीपांशु को कुचल दिया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंफर चालक और बस चालक दोनों फरार हो गए।

बाराबंकी: पोस्टमार्टम के बाद शव ले जाने में मानकों की अनदेखी ये खबर भी पढ़े : बाराबंकी: पोस्टमार्टम के बाद शव ले जाने में मानकों की अनदेखी

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दीपांशु के परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना इंदिरापुरम पुलिस ने लोगों को समझा-बूझाकर जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रोडवेज बस के संबंध में विभाग को सूचना दे दी है। मुकदमा दर्ज कर दोनो वाहनों के चालकों को तलाश की जा रही हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बारिश में बह गई 10 दिन पहले बनी अस्थाई पुलिया, ग्रामीणों का शहर से संपर्क टूटा

अनपरा सोनभद्र। अनपरा नगर क्षेत्र के ग्रामीणों को शहर से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग लगातार बारिश के कारण एक...
उत्तर प्रदेश 
बारिश में बह गई 10 दिन पहले बनी अस्थाई पुलिया, ग्रामीणों का शहर से संपर्क टूटा

मोबाइल फाेन रिचार्ज न करने पर...नाबालिग बालक फंदे से लटका

मऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में मंगलवार काे नगर क्षेत्र स्थित रघुनाथपुरा में एक नाबालिग बालक का शव घर...
उत्तर प्रदेश 
मोबाइल फाेन रिचार्ज न करने पर...नाबालिग बालक फंदे से लटका

परिवाद में गवाही के बाद पुलिस जांच का आदेश अवैध: हाईकोर्ट 

जोधपुर। अधीनस्थ न्यायालय में परिवाद पेश होने के पश्चात होने वाली कार्रवाई को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण और...
राजस्थान 
परिवाद में गवाही के बाद पुलिस जांच का आदेश अवैध: हाईकोर्ट 

स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती के निर्वाण महोत्सव में श्रद्धा का सैलाब

महामण्डलेश्वर स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती का निर्वाण महोत्सव श्रद्धा, सेवा और सनातन संस्कृति के उत्सव के रूप में सम्पन्न ऋषिकेश। महामण्डलेश्वर...
उत्तराखंड 
स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती के निर्वाण महोत्सव में श्रद्धा का सैलाब

उत्तर प्रदेश

बारिश में बह गई 10 दिन पहले बनी अस्थाई पुलिया, ग्रामीणों का शहर से संपर्क टूटा

अनपरा सोनभद्र। अनपरा नगर क्षेत्र के ग्रामीणों को शहर से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग लगातार बारिश के कारण एक...
उत्तर प्रदेश 
बारिश में बह गई 10 दिन पहले बनी अस्थाई पुलिया, ग्रामीणों का शहर से संपर्क टूटा

मोबाइल फाेन रिचार्ज न करने पर...नाबालिग बालक फंदे से लटका

मऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में मंगलवार काे नगर क्षेत्र स्थित रघुनाथपुरा में एक नाबालिग बालक का शव घर...
उत्तर प्रदेश 
मोबाइल फाेन रिचार्ज न करने पर...नाबालिग बालक फंदे से लटका

बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

डंपर चालक ने कांवड़िये को रौंदा, मौके से फरार गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जनपद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश 
बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर