प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर : मूकबधिर दंपती समेत तीन का कत्ल, जांच में जुटी पुलिस
एक घर में एक पुरूष , दो महिलाओं समेत कुल तीन लोगों के शव पाये गये
अब तक तीनों की पहचान नहीं हो पाई
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित शाहगंज थाना क्षेत्र के गढ़ीकला मोहल्ले में मंगलवार को एक घर में एक पुरूष , दो महिलाओं समेत कुल तीन लोगों के शव पाये गये हैं। पुलिस कहना है कि प्रथम दृष्टया आपसी विवाद में झगड़े के दौरान मौत हुई है। ऐसी जानकारी मिली है कि तीनों मूक-बधिर है। अब तक तीनों की पहचान नहीं हो पाई है। उनके पहचान के लिए प्रयास जारी है।
पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि प्रयागराज के शाहगंज थाना क्षेत्र के गढ़ीकला मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर एक पुरुष और दो महिलाएं रहती थी। मंगलवार को सूचना मिली कि कमरे के अंदर मृत पाए गए। सूचना पर शाहगंज थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को बुलाया। सभी तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। डीसीपी नगर ने बताया कि यह जानकारी मिली है कि तीनों मूक-बधिर थे, जिससे वारदात की जानकारी नहीं हो पाई।
गृह स्वामी भी तीनों की पहचान नहीं बता पाए। एक महिला की उम्र 45 वर्ष है, युवक की उम्र 35 वर्ष और एक महिला की उम्र लगभग 33 वर्ष है। पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही है कि उनकी शिनाख्त हो जाय। एक पुरूष और दो महिलाओं का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि तीनों की माैत आपसी मारपीट के दौरान हुई है। फिर भी हत्या को लेकर विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
