प्रबंधन को और मजबूत बनाने पर मंथन, चेयरमैन धर्मवीर सिंह ने अधिकारियों से की अहम बैठक
डीडीएमए (दक्षिण) कार्यालय में जनहित, नागरिक सुरक्षा और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई सकारात्मक चर्चा
नई दिल्ली, 4 अगस्त।दक्षिणी क्षेत्र के चेयरमैन धर्मवीर सिंह ने सोमवार को दक्षिण जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय स्थित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए-दक्षिण) के कार्यालय में जिला प्रोजेक्ट ऑफिसर चंद्र प्रकाश तथा प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर जय भगवान से शिष्टाचार भेंट कर जनहित, आपदा प्रबंधन और दक्षिणी दिल्ली के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान आपदा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सुदृढ़ और जन-केंद्रित बनाने, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों को बेहतर करने तथा नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाओं को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
धर्मवीर सिंह ने कहा कि बदलती परिस्थितियों में आपदा प्रबंधन तंत्र को आधुनिक संसाधनों और बेहतर समन्वय के साथ मजबूत करना समय की आवश्यकता है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को शीघ्र और प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने अधिकारियों से नागरिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डीडीएमए (दक्षिण) कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत और सम्मान के लिए धर्मवीर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल से ही क्षेत्र का समग्र एवं संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय नीरज अवस्थी दिल्ली में आधारित हैं और मीडिया क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। समाचार कवरेज और कंटेंट से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने अपनी मजबूत पहचान बनाई है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
