एसआईआर अभियान के तहत फतेहाबाद में मतदाताओं को जारी नोटिस

फतेहाबाद में अब 1.06 लाख मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • नोटिस पाने वाले मतदाता 12 दस्तावेजों में से कोई भी प्रमाण दे सकेंगे

फतेहाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के पहले चरण के समापन के बाद अब नोटिस एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि जिले के 1 लाख 6 हजार 630 मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे। 

नोटिस केवल उन्हीं मतदाताओं को जारी किए जाएंगे, जिनकी एसआईआर के दौरान मैपिंग में त्रुटि पाई गई है या जिनकी मैपिंग नहीं हो सकी। संबंधित मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच के बाद ही उनके नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। इन मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज लेकर उनका सत्यापन किया जाएगा, ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके। 

सावन मेला के श्रद्धालुओं की सेहत का 'सुरक्षा कवच' तैयार ये खबर भी पढ़े : सावन मेला के श्रद्धालुओं की सेहत का 'सुरक्षा कवच' तैयार

डीसी ने बताया कि 31 जुलाई को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित किया जा चुका है, जिसे जिला प्रशासन की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है। जिन मतदाताओं को दस्तावेज प्रस्तुत करने हैं, वे 31 जुलाई से 30 अगस्त तक अपने दस्तावेज जमा करा सकते हैं। वहीं, दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 28 सितंबर तक चलेगी तथा 3 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाता निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 प्रकार के दस्तावेजों में से कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर सकेंगे। 

इनमें राज्य सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र, पासपोर्ट, मान्यता प्राप्त बोर्डों के शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, स्थायी निवास प्रमाण-पत्र, वन अधिकार प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर, स्थानीय निकाय का परिवार रजिस्टर, सरकार द्वारा जारी भूमि या मकान आवंटन प्रमाण-पत्र सहित अन्य निर्धारित दस्तावेज शामिल हैं।50 हजार से अधिक मतदाता एएसडीडी श्रेणी मेंडीसी डा. विवेक भारती ने बताया कि एसआईआर के दौरान जिले के 50 हजार 568 मतदाताओं के नाम एएसडीडी यानि ऐब्सेंट, शिफ्टेड , डेड , डुप्लीकेट श्रेणी में दर्ज किए गए हैं। इनमें फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के 20,796, रतिया के 17,863 तथा टोहाना के 11,909 मतदाता शामिल हैं।

जिले में मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन किया गया है। इसके तहत जिले में 59 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अब जिले में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 708 से बढक़र 767 हो गई है।1200 मतदाताओं पर एक मतदान केंद्र बनाया गया है। डीसी ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल 6 लाख 59 हजार 694 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 3 लाख 48 हजार 669 पुरुष, 3 लाख 10 हजार 10 महिला तथा 15 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

विधानसभावार आंकड़ों के अनुसार फतेहाबाद में 2,35,739, टोहाना में 2,16,404 तथा रतिया में 2,07,551 मतदाता हैं। डीसी डा. विवेक भारती ने बताया कि जिन नागरिकों की आयु 1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

परिवाद में गवाही के बाद पुलिस जांच का आदेश अवैध: हाईकोर्ट 

जोधपुर। अधीनस्थ न्यायालय में परिवाद पेश होने के पश्चात होने वाली कार्रवाई को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण और...
राजस्थान 
परिवाद में गवाही के बाद पुलिस जांच का आदेश अवैध: हाईकोर्ट 

स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती के निर्वाण महोत्सव में श्रद्धा का सैलाब

महामण्डलेश्वर स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती का निर्वाण महोत्सव श्रद्धा, सेवा और सनातन संस्कृति के उत्सव के रूप में सम्पन्न ऋषिकेश। महामण्डलेश्वर...
उत्तराखंड 
स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती के निर्वाण महोत्सव में श्रद्धा का सैलाब

बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

डंपर चालक ने कांवड़िये को रौंदा, मौके से फरार गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जनपद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश 
बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

उप्र मानसून सत्र : प्रदेश सरकार ने पेश किया 59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शून्यकाल में विपक्षी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र मानसून सत्र : प्रदेश सरकार ने पेश किया 59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट

प्रबंधन को और मजबूत बनाने पर मंथन, चेयरमैन धर्मवीर सिंह ने अधिकारियों से की अहम बैठक

नई दिल्ली, 4 अगस्त।दक्षिणी क्षेत्र के चेयरमैन धर्मवीर सिंह ने सोमवार को दक्षिण जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय स्थित जिला आपदा प्रबंधन...
राज्य  दिल्ली 
प्रबंधन को और मजबूत बनाने पर मंथन, चेयरमैन धर्मवीर सिंह ने अधिकारियों से की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश

बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

डंपर चालक ने कांवड़िये को रौंदा, मौके से फरार गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जनपद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश 
बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

उप्र मानसून सत्र : प्रदेश सरकार ने पेश किया 59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शून्यकाल में विपक्षी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र मानसून सत्र : प्रदेश सरकार ने पेश किया 59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट

एसआईआर अभियान के तहत फतेहाबाद में मतदाताओं को जारी नोटिस

नोटिस पाने वाले मतदाता 12 दस्तावेजों में से कोई भी प्रमाण दे सकेंगे फतेहाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले...
उत्तर प्रदेश 
एसआईआर अभियान के तहत फतेहाबाद में मतदाताओं को जारी नोटिस

विधानसभा में हंगामे के बीच वित्त मंत्री ने पेश किया अनुपूरक बजट

59 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान  लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में...
उत्तर प्रदेश 
विधानसभा में हंगामे के बीच वित्त मंत्री ने पेश किया अनुपूरक बजट