सावन मेला के श्रद्धालुओं की सेहत का 'सुरक्षा कवच' तैयार

छोटी काशी में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने पहुंचे सीएमओ

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

चिकित्सक,पैरामेडिकल स्टाफ व एम्बुलेंस मिली सेवाओं में तत्पर

ललित वर्मा
 
लखीमपुर-खीरी,03 अगस्त(तरुणमित्र)। गोला गोकर्णनाथ (छोटी काशी) में प्रसिद्ध सावन मेले और कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने सावन के प्रथम सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं के दृष्टिगत गोला गोकर्णनाथ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सावन मेले के नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद वर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे।
 
​सीएमओ द्वारा गोला गोकर्णनाथ स्थित शिव मंदिर परिसर, रिलायंस पेट्रोल पंप चेक पोस्ट तथा कंजा मंदिर/आश्रम पर स्थापित स्वास्थ्य शिविरों का बारीकी से जायजा लिया गया, जहां रोस्टर के अनुसार तैनात चिकित्सक, फार्मासिस्ट तथा अन्य सपोर्टिंग मेडिकल स्टाफ मुस्तैद मिला। सभी शिविरों में श्रद्धालुओं के इलाज के लिए आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं, ओआरएस पैकेट व आकस्मिक चिकित्सा उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित पाई गई।
 
​स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न प्रमुख स्थानों पर चिकित्सीय दल एवं एंबुलेंस सेवा की 24 घंटे रोस्टरवार तैनाती की गई है। निरीक्षण के क्रम में सीएमओ ने मौके पर तैनात एम्बुलेंसों का भी औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। 
 
आपात स्थिति से निपटने के लिए गोला गोकर्णनाथ के नीलकंठ मैदान, रिलायंस पेट्रोल पंप तथा कंजा चौक पर 108 एम्बुलेंस की 24 घंटे मौजूदगी सुनिश्चित की गई है। निरीक्षण के अंत में सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को श्रद्धालुओं की सेवा में सदैव तत्पर रहने और त्वरित चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का एकादश दीक्षांत समारोह 5 को

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  विकास कौशल मुख्य अतिथि के रूप में होंगे....
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का एकादश दीक्षांत समारोह 5 को

विद्यालय के गेट पर लटका मिला ताला, बच्चे घर लौटने को मजबूर

मोहनलालगंज,लखनऊ। मोहनलालगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत दयालपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय भजनमऊ सोमवार सुबह निर्धारित समय के बाद भी बंद मिला।...
उत्तर प्रदेश 
विद्यालय के गेट पर लटका मिला ताला, बच्चे घर लौटने को मजबूर

रामवन गमन मार्ग पर दुर्घटनाएं रोकने की कवायद तेज, 44 में 41 ब्लैक स्पॉट पर पूरे हुए सुरक्षा कार्य

कौशाम्बी। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
रामवन गमन मार्ग पर दुर्घटनाएं रोकने की कवायद तेज, 44 में 41 ब्लैक स्पॉट पर पूरे हुए सुरक्षा कार्य

यूपी में अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार,​जानिये कैसे

अब तक 2.41 लाख से अधिक ई-नोटिस जारी, विभाग ने 756 करोड़ रुपये की वसूली की
राज्य  उत्तर प्रदेश 