विद्यालय के गेट पर लटका मिला ताला, बच्चे घर लौटने को मजबूर

बीईओ बोले- होगी सख्त कार्रवाई

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहनलालगंज,लखनऊ। मोहनलालगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत दयालपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय भजनमऊ सोमवार सुबह निर्धारित समय के बाद भी बंद मिला। सुबह करीब 8:19 बजे विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लटका होने से पढ़ाई के लिए पहुंचे बच्चों और उनके अभिभावकों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।

प्रधान प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर वह विद्यालय पहुंचे तो गेट पर ताला लगा था। उन्होंने प्रधानाध्यापक से फोन पर संपर्क किया, जिस पर प्रधानाध्यापक ने प्रशिक्षण में होने की बात कही। इसके बाद मामले की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार को दी गई। बीईओ ने विद्यालय की फोटो उपलब्ध कराने को कहा और पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सावन मेला के श्रद्धालुओं की सेहत का 'सुरक्षा कवच' तैयार ये खबर भी पढ़े : सावन मेला के श्रद्धालुओं की सेहत का 'सुरक्षा कवच' तैयार

ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के समय से न खुलने की शिकायत पहले भी कई बार सामने आ चुकी है। पूर्व में विरोध के बाद शिक्षकों ने दोबारा ऐसी शिकायत न मिलने का भरोसा दिया था, जिसके चलते अभिभावकों और ग्राम प्रधान ने शिकायत नहीं की थी। 

लेकिन सोमवार को हल्की बूंदाबांदी के बावजूद बच्चे समय पर विद्यालय पहुंच गए, जबकि विद्यालय खोलने के लिए एक भी शिक्षक मौजूद नहीं मिला।घटना के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में विद्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है। खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बच्ची पर हमले के बाद नगर निगम ने अभियान चलाकर पकड़े 48 छुट्टा पशु

लखनऊ। शनिवार अर्जुनगंज इलाके में बच्ची पर हमले के बाद नगर निगम सक्रीय हो गया। सोमवार नगर निगम के पशु...
उत्तर प्रदेश 

सुलतानपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, टक्कर से दो युवतियों की मौत

कार चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 

महापौर के जन-संवाद में सीवर, पेयजल शिकायतों का अम्बार,निस्तारण के आदेश

दो दिन में समस्याओं के समाधान के अधिकारियों को दिए निर्देश लखनऊ। सोमवार इंदिरा नगर सेक्टर-सी में महापौर ने जनता...

कांवड़ियों ने स्कूल वैन पर किया पथराव, सहम गए बच्चे, ड्राइवर फरार

बाइक सवार कावड़िये ,भीड़ इकठा होते देख भाग निकले लखनऊ। सोमवार सुबह 7 बजे बाइक सवार कांवड़ियों ने स्कूल वैन...

मुख्तार अंसारी गैंग के सहयोगी अंगद राय की 9.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क

गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए IS-191 गैंग से...