मुख्तार अंसारी गैंग के सहयोगी अंगद राय की 9.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क
गाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए IS-191 गैंग से जुड़े कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी (मृतक) के गैंग सहयोगी अंगद राय उर्फ झूलन की करीब 9.50 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त कर ली है।
पुलिस के अनुसार, अंगद राय उर्फ झूलन ने संगठित अपराध से अर्जित धन से अपनी पत्नी सरिता राय के नाम यह संपत्ति खरीदी थी। कार्रवाई उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 की धारा 14(1) के तहत की गई है।
यह कार्रवाई थाना कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमा संख्या 314/2023 के अंतर्गत जिलाधिकारी गाजीपुर के आदेश पर की गई। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त अंगद राय के खिलाफ हत्या, गैंगस्टर एक्ट, रंगदारी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं।
गाजीपुर पुलिस का कहना है कि अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसे अपराधियों की संपत्तियों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
