बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने भाजपा प्रत्याशी को 19,324 मतों से हराया

इस जीत के साथ प्रशांत किशोर ने सक्रिय चुनावी राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता 14,273 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं

पटना। बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 मतों के अंतर से पराजित किया। इस जीत के साथ प्रशांत किशोर ने सक्रिय चुनावी राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

अंतिम परिणाम के अनुसार, प्रशांत किशोर को कुल 64,151 मत प्राप्त हुए। भाजपा के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 44,827 मत मिले, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता 14,273 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा 646 मतदाताओं ने 'नोटा' (उपरोक्त में से कोई नहीं) का विकल्प चुना।

समेली प्रखंड स्थापना दिवस समारोह में सुतारा में ही मिशन स्कूल का शानदार प्रदर्शन ये खबर भी पढ़े : समेली प्रखंड स्थापना दिवस समारोह में सुतारा में ही मिशन स्कूल का शानदार प्रदर्शन

चुनाव परिणाम घोषित होते ही जन सुराज के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर समर्थकों ने मिठाइयां बांटी, एक-दूसरे को बधाई दी और जीत का जश्न मनाया।

सोमवार सुबह शुरू हुई मतगणना के शुरुआती दौर से ही प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए थे। मतगणना के प्रत्येक चरण के साथ उनकी बढ़त लगातार बढ़ती गई और अंत तक कायम रही। भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार, मतगणना कुल 32 चरणों में संपन्न हुई और सभी चरणों में प्रशांत किशोर अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहे और अंततः जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

लखनऊ। खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

शिक्षाविद प्रो0 शिवाकांत ओझा का समारोहपूर्वक मनाया गया जन्मदिन, हुए सम्मानित

लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय सरस्वती विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी महाविद्यालय सभागार मे सोमवार को महाविद्यालय के संस्थापक एवं वरिष्ठ राजनीतिज्ञ प्रो0 शिवाकांत...
शिक्षाविद प्रो0 शिवाकांत ओझा का समारोहपूर्वक मनाया गया जन्मदिन, हुए सम्मानित

विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

लखनऊ। पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा लगभग 25000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटाने समेत अन्य मांगों को लेकर छठे...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

जयन्ती पर याद किये गये शिक्षाविद पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय, अर्पित हुई श्रद्धांजलि

लालगंज, प्रतापगढ़। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जिले में कई शिक्षण संस्थाओ के संस्थापक रहे पं0 मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती...
जयन्ती पर याद किये गये शिक्षाविद पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय, अर्पित हुई श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश

खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

लखनऊ। खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

लखनऊ। पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा लगभग 25000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटाने समेत अन्य मांगों को लेकर छठे...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

कुछ मांगों पर सहमति बनी कुछ पर नहीं :पाण्डेय 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि...
उत्तर प्रदेश 
कुछ मांगों पर सहमति बनी कुछ पर नहीं :पाण्डेय