भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह का भाजपा कार्यालय पर प्रथम आगमन
प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी प्रतापगढ़ के कार्यालय पर उत्तर प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह का प्रथम आगमन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं जयघोष के साथ उनका भव्य अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम के उपरांत कार्यालय में एक परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने की। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई।
दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा आधार उसका समर्पित कार्यकर्ता है। संगठन की मजबूती, अनुशासन और संवाद हमारी प्राथमिकता है। सभी कार्यकर्ताओं के सुझावों का सम्मान किया जाएगा तथा संगठन हित सर्वोपरि रहेगा।”
जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा, “भाजपा एक लोकतांत्रिक संगठन है, जहाँ प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी बात रखने का अवसर मिलता है। हमारा लक्ष्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ना है।”
राकेश सिंह ने मुख्य प्रवक्ता के प्रथम आगमन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला। संगठनात्मक चर्चा सकारात्मक माहौल में हुई और सभी ने पार्टी हित में कार्य करने का संकल्प दोहराया।”
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अजय वर्मा, राजेश सिंह एवं राजेश मिश्रा राजन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य,जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।
