बांकीपुर से प्रशान्त की तय, गुजराज में भाजपा जीती
पटना। बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। बिहार के बांकीपुर में जन सुराज के फाउंडर प्रशांत किशोर 15864 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। 26वें राउंड की मतगणना तक प्रशांत को 53, 566 वोट मिले हैं।
वहीं भाजपा के नीरज कुमार को 37,702 वोट मिले हैं। बांकीपुर सीट बिहार भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट मानी जाती है। वे यहां से लगातार 5 बार विधायक रहे हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया।
MP के दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 10 हजार वोट से आगे हैं। उन्हें 13वें राउंड की गिनती तक 61,677 वोट मिले हैं। भाजपा ने यहां पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। आशुतोष को अब तक 50623 मिले हैं। वे नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ पर भी कांग्रेस से पिछड़ गए।
वहीं गुजरात के मंजलपुर में भाजपा के सतेन्द्रभाई (सतीश) पटेल ने 30,499 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को हराया। 30 जुलाई को हुए उपचुनाव में इस सीट पर 37.05% मतदान हुआ था।
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
