बृजभूषण सिंह के बरी फैसले पर विनेश फोगाट ने जताई नाराजगी

बृजभूषण सिंह को बरी करने के फैसले के खिलाफ अपील करेंगी महिला पहलवान

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • विनेश बोलीं- हमारी लड़ाई जारी रहेगी

नई दिल्ली। विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता पहलवान विनेश फोगाट ने सोमवार को कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के दिल्ली की अदालत के फैसले के खिलाफ महिला पहलवान जल्द ही अपील दायर करेंगी।

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को महिला पहलवानों द्वारा दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण सिंह और सह-आरोपी, डब्ल्यूएफआई के पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर को बरी कर दिया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विनी पंवार ने दोनों आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया।

संसद परिसर विवाद को लेकर राहुल गांधी, पप्पू यादव व अवधेश प्रसाद पर एफआईआर की मांग ये खबर भी पढ़े : संसद परिसर विवाद को लेकर राहुल गांधी, पप्पू यादव व अवधेश प्रसाद पर एफआईआर की मांग

अदालत के फैसले के बाद विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, "महिला पहलवानों ने अपने वकीलों को इस फैसले के खिलाफ अपील दायर करने का निर्देश दिया है और जल्द से जल्द अपील दाखिल की जाएगी। हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है और महिला पहलवान अपनी लड़ाई जारी रखेंगी।"

विनेश ने आरोप लगाया कि शुरुआत से ही बृजभूषण सिंह को बचाने की कोशिश की गई। उन्होंने लिखा, "हमें बेहद दुख है कि अदालत ने महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन हिंसा के आरोपों में बृजभूषण सिंह को दोषी नहीं माना। शुरुआत से ही पूरा प्रशासन, सरकार और व्यवस्था बृजभूषण को बचाने में लगी रही।"

उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल के एक प्रभावशाली नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए हमें सड़कों पर उतरने और बेहद साहस जुटाने की जरूरत पड़ी। बृजभूषण ने अपने प्रभाव और राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल कर कई लड़कियों को अपना नाम वापस लेने के लिए डराया-धमकाया। इसके बावजूद कई महिला पहलवान अपने फैसले पर अडिग रहीं। फोगाट ने स्पष्ट किया कि अदालत के फैसले के बावजूद महिला पहलवान न्याय की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगी और कानूनी प्रक्रिया के तहत उच्च अदालत में इस फैसले को चुनौती देंगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

विद्यालय के गेट पर लटका मिला ताला, बच्चे घर लौटने को मजबूर

मोहनलालगंज,लखनऊ। मोहनलालगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत दयालपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय भजनमऊ सोमवार सुबह निर्धारित समय के बाद भी बंद मिला।...
उत्तर प्रदेश 
विद्यालय के गेट पर लटका मिला ताला, बच्चे घर लौटने को मजबूर

रामवन गमन मार्ग पर दुर्घटनाएं रोकने की कवायद तेज, 44 में 41 ब्लैक स्पॉट पर पूरे हुए सुरक्षा कार्य

कौशाम्बी। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
रामवन गमन मार्ग पर दुर्घटनाएं रोकने की कवायद तेज, 44 में 41 ब्लैक स्पॉट पर पूरे हुए सुरक्षा कार्य

यूपी में अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार,​जानिये कैसे

अब तक 2.41 लाख से अधिक ई-नोटिस जारी, विभाग ने 756 करोड़ रुपये की वसूली की
राज्य  उत्तर प्रदेश 