यूपी में अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार,​जानिये कैसे

आईएमएसएस से 24 घंटे निगरानी और कड़े एक्शन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अब तक 2.41 लाख से अधिक ई-नोटिस जारी, विभाग ने 756 करोड़ रुपये की वसूली की

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक आधारित एकीकृत खनन निगरानी तंत्र (आईएमएसएस) को मजबूत किया है। इस प्रणाली के माध्यम से खनन क्षेत्रों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है व राजस्व संरक्षण को नई मजबूती मिली है। इस सख्ती के जरिए भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग को 756 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व भी प्राप्त हुआ।

उत्तर प्रदेश भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की सचिव एवं निदेशक माला श्रीवास्तव ने बताया कि आईएमएसएस के अंतर्गत खनन क्षेत्रों की जियो-फेंसिंग, कैमरा युक्त वे-ब्रिज, खनिज परिवहन करने वाले वाहनों पर रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) माइन टैग, विभिन्न राजमार्गों पर आईओटी व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित मानव रहित स्वचालित चेकगेट स्थापित किए गए हैं। इन सभी व्यवस्थाओं को लखनऊ स्थित कमांड सेंटर से एकीकृत किया गया है, जहां से पूरे प्रदेश की गतिविधियों की निगरानी की जाती है।

क्रिकेट ग्राउंड में सो रहे केयरटेकर को सांप ने डसा, जहर फैलने से मौत ये खबर भी पढ़े : क्रिकेट ग्राउंड में सो रहे केयरटेकर को सांप ने डसा, जहर फैलने से मौत

कमांड सेंटर में स्थापित डिसीजन सपोर्ट सिस्टम के माध्यम से जनपदों द्वारा चिन्हित अवैध गतिविधियों के खिलाफ तत्काल ई-नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इससे कार्रवाई की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी बनी है।

1.53 लाख से अधिक वाहनों पर सख्त निगरानी

प्रदेश में 62 चेकगेट संचालित हैं, जबकि दो नए चेकगेट निर्माणाधीन हैं। 75 आरएफआईडी रीडर और एम-चेक एप की सहायता से निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है। अब तक 1.53 लाख से अधिक वाहनों पर आरएफआईडी माइन टैग लगाए जा चुके हैं, जिससे खनिज परिवहन की ऑनलाइन ट्रैकिंग संभव हो रही है।

ई-नोटिस से 756 करोड़ की वसूली

उत्तर प्रदेश खनन नीति 2017 के तहत एकीकृत खनन निगरानी तंत्र को लागू किया गया था। वहीं 16 जुलाई 2026 तक आईएमएसएस के माध्यम से 2.41 लाख से अधिक ई-नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इन ई-नोटिसों के माध्यम से 998 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि निर्धारित की गई है। इसमें से अब तक करीब 756 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली भी की जा चुकी है। इससे योगी सरकार की तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था अवैध खनन व खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के साथ-साथ सरकारी राजस्व बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बच्ची पर हमले के बाद नगर निगम ने अभियान चलाकर पकड़े 48 छुट्टा पशु

लखनऊ। शनिवार अर्जुनगंज इलाके में बच्ची पर हमले के बाद नगर निगम सक्रीय हो गया। सोमवार नगर निगम के पशु...
उत्तर प्रदेश 
बच्ची पर हमले के बाद नगर निगम ने अभियान चलाकर पकड़े 48 छुट्टा पशु

सुलतानपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, टक्कर से दो युवतियों की मौत

कार चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सुलतानपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, टक्कर से दो युवतियों की मौत

महापौर के जन-संवाद में सीवर, पेयजल शिकायतों का अम्बार,निस्तारण के आदेश

दो दिन में समस्याओं के समाधान के अधिकारियों को दिए निर्देश लखनऊ। सोमवार इंदिरा नगर सेक्टर-सी में महापौर ने जनता...
उत्तर प्रदेश 
महापौर के जन-संवाद में सीवर, पेयजल शिकायतों का अम्बार,निस्तारण के आदेश

कांवड़ियों ने स्कूल वैन पर किया पथराव, सहम गए बच्चे, ड्राइवर फरार

बाइक सवार कावड़िये ,भीड़ इकठा होते देख भाग निकले लखनऊ। सोमवार सुबह 7 बजे बाइक सवार कांवड़ियों ने स्कूल वैन...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों ने स्कूल वैन पर किया पथराव, सहम गए बच्चे,  ड्राइवर फरार

मुख्तार अंसारी गैंग के सहयोगी अंगद राय की 9.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क

गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए IS-191 गैंग से...