कांवड़ियों ने स्कूल वैन पर किया पथराव, सहम गए बच्चे, ड्राइवर फरार

चौक इलाके की घटना

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • बाइक सवार कावड़िये ,भीड़ इकठा होते देख भाग निकले

लखनऊ। सोमवार सुबह 7 बजे बाइक सवार कांवड़ियों ने स्कूल वैन में तोड़फोड़ की। डरकर वैन सवार बच्चे इधर-उधर भागने लगे। ड्राइवर भाग गया। मौके पर भीड़ जुटने पर कांवड़िए भाग गए। इस दौरान लोगों ने मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पता चला कि वैन के हल्के टक्कर के बाद कांवड़ियों ने हमला किया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि कांवड़िए के भेष में युवकों ने स्कूल वैन पर हमला किया है। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो के जरिए उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना चौक क्षेत्र के चरक चौराहे पर हुई। एसीपी चौक के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 7 बजे कुछ लोग कांवड़ियों के भेष में बाइक से जा रहे थे। चरक चौराहे पर उनकी बाइक स्कूल वैन से टक्करा गई। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। बाइक सवार युवकों ने किसी भारी चीज से स्कूल वैन के शीशे पर वार कर दिया, जिससे शीशा टूट गया। घटना के समय वैन में कुछ स्कूली बच्चे सवार थे, जो अचानक हुई घटना से घबरा गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोगों ने समझाने का प्रयास किया। इस बीच मौका देखकर बाइक सवार युवक फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है। घटना वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर ली। एक बाइक सवार ने पीछा करके उन लड़कों का वीडियो भी बनाया। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवक बाइक और कुछ पैदल जा भाग रहे हैं। पैदल भागने वाले युवक भी बाइक पर सवार हो जाते हैं। उसके बाद भाग जाते हैं। एक बाइक पर पीछे बैठे युवक की टी-शर्ट पर तूफानी डाक कांवड़, अभिषेक राजपूत 28 लिखा है। बाइकों पर सवार होकर भाग रहे युवक भगवा कपड़े पहने हैं। उनकी बाइकों में भगवा झंडे लगे हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

शिक्षाविद प्रो0 शिवाकांत ओझा का समारोहपूर्वक मनाया गया जन्मदिन, हुए सम्मानित

लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय सरस्वती विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी महाविद्यालय सभागार मे सोमवार को महाविद्यालय के संस्थापक एवं वरिष्ठ राजनीतिज्ञ प्रो0 शिवाकांत...
शिक्षाविद प्रो0 शिवाकांत ओझा का समारोहपूर्वक मनाया गया जन्मदिन, हुए सम्मानित

विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

लखनऊ। पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा लगभग 25000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटाने समेत अन्य मांगों को लेकर छठे...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

जयन्ती पर याद किये गये शिक्षाविद पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय, अर्पित हुई श्रद्धांजलि

लालगंज, प्रतापगढ़। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जिले में कई शिक्षण संस्थाओ के संस्थापक रहे पं0 मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती...
जयन्ती पर याद किये गये शिक्षाविद पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय, अर्पित हुई श्रद्धांजलि

कुछ मांगों पर सहमति बनी कुछ पर नहीं :पाण्डेय 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि...
उत्तर प्रदेश 
कुछ मांगों पर सहमति बनी कुछ पर नहीं :पाण्डेय 

श्रावण माह के पहले सोमवार को बाबा घुइसरनाथ धाम में उमड़े श्रद्धालु

लालगंज, प्रतापगढ़। श्रावण माह के पहले सोमवार को बाबा घुइसरनाथ धाम में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ा दिखा। भोर में...
श्रावण माह के पहले सोमवार को बाबा घुइसरनाथ धाम में उमड़े श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश

विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

लखनऊ। पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा लगभग 25000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटाने समेत अन्य मांगों को लेकर छठे...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

कुछ मांगों पर सहमति बनी कुछ पर नहीं :पाण्डेय 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि...
उत्तर प्रदेश 
कुछ मांगों पर सहमति बनी कुछ पर नहीं :पाण्डेय 

फार्मासिस्ट फेडरेशन ने सरकार को भेजे सुझाव 

लखनऊ। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा देश में फार्मेसी शिक्षा, पंजीकरण एवं पेशेवर नियमन को आधुनिक...
उत्तर प्रदेश 
फार्मासिस्ट फेडरेशन ने सरकार को भेजे सुझाव 

केजीएमयू में बोन व टिश्यू बैंक का शुभारंभ

लखनऊ। चिकित्सा विज्ञान एवं पुनर्निर्माण शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में बोन व टिश्यू बैंक का शुभारंभ