निरीक्षण में डीएम ने संभाली क्लास, सवाल पूछकर परखी बच्चों की सीखने की क्षमता

कक्षा-कक्षा जाकर अधिगम स्तर जांचा, रीडिंग स्किल परखी, कमजोर विद्यार्थियों को विशेष शैक्षणिक सहयोग देने के निर्देश

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

लखीमपुर-खीरी,03 अगस्त(तरुणमित्र)। परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीएम अंजनी कुमार सिंह ने नगर क्षेत्र स्थित संविलियन विद्यालय सदर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षण कार्य की गुणवत्ता, शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन योजना, विद्यालय परिसर की स्वच्छता तथा विद्यालय भवन की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया।
 
निरीक्षण के दौरान डीएम ने एक-एक कक्षा में जाकर बच्चों की पढ़ाई का स्तर परखा। उन्होंने विद्यार्थियों से किताब पढ़वाई, ब्लैकबोर्ड पर लिखे शब्द पढ़वाकर उनकी रीडिंग स्किल जांची और कई सवाल पूछकर सीखने की क्षमता का आकलन किया। छात्राओं इकरा और अनन्या ने सटीक जवाब दिए तो डीएम ने पूरी कक्षा से तालियां बजवाकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दृश्य ने बच्चों के चेहरे पर अलग ही आत्मविश्वास भर दिया।
 
यहीं नहीं,डीएम ने स्वयं शिक्षक की भूमिका निभाते हुए पर्यायवाची शब्दों का अर्थ समझाया और बच्चों को सरल तरीके से पढ़ाया। उनकी क्लास के दौरान बच्चे पूरे उत्साह के साथ जवाब देते और सीखते नजर आए। विद्यालय का माहौल भी कुछ देर के लिए बिल्कुल अलग दिखाई दिया।
 
निरीक्षण के दौरान डीएम ने शिक्षक -शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, भवन की स्थिति और अभिलेखों की भी बारीकी से जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि पढ़ाई में कमजोर बच्चों को आगे की पंक्ति में बैठाकर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि उनकी सीखने की गति बेहतर हो सके।
 
डीएम ने शिक्षकों से कहा कि विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावकों से लगातार संवाद बनाए रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिषदीय विद्यालयों की पहचान तभी मजबूत होगी, जब शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों की सीखने की क्षमता में निरंतर सुधार दिखाई देगा।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

विद्यालय के गेट पर लटका मिला ताला, बच्चे घर लौटने को मजबूर

मोहनलालगंज,लखनऊ। मोहनलालगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत दयालपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय भजनमऊ सोमवार सुबह निर्धारित समय के बाद भी बंद मिला।...
उत्तर प्रदेश 
विद्यालय के गेट पर लटका मिला ताला, बच्चे घर लौटने को मजबूर

रामवन गमन मार्ग पर दुर्घटनाएं रोकने की कवायद तेज, 44 में 41 ब्लैक स्पॉट पर पूरे हुए सुरक्षा कार्य

कौशाम्बी। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
रामवन गमन मार्ग पर दुर्घटनाएं रोकने की कवायद तेज, 44 में 41 ब्लैक स्पॉट पर पूरे हुए सुरक्षा कार्य

यूपी में अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार,​जानिये कैसे

अब तक 2.41 लाख से अधिक ई-नोटिस जारी, विभाग ने 756 करोड़ रुपये की वसूली की
राज्य  उत्तर प्रदेश 