आगामी कार्यक्रमों, एनपीएस, यूपीएस एवं टीईटी के विरोध में अटेवा की बैठक संम्पन्न 

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

लखीमपुर-खीरी,02 अगस्त(तरुणमित्र)। रविवार को अटेवा लखीमपुर के तत्वावधान एनपीएस (नई पेंशन योजना), यूपीएस (यूनिफाइड पेंशन स्कीम) एवं टीईटी की अनिवार्यता के प्रबल विरोध तथा पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की पूर्ण बहाली की मांग को लेकर 21 अगस्त को जनपद मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा एवं 25 सितंबर को राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित विशाल रैली को सफल एवं भव्य बनाने हेतु विकास भवन सभागार में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक विश्वनाथ मौर्य ने की।

बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता डॉ कमल किशोर मौर्य ने किया! जिला सयोजक विश्वनाथ मौर्य ने अपने जोरदार वक्तव्य में कहा कि एनपीएस और यूपीएस कर्मचारियों व शिक्षकों के बुढ़ापे की सुरक्षा को छीनने वाले काले कानून हैं। पुरानी पेंशन योजना हमारा संवैधानिक अधिकार है और इसे बहाल कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने टीईटी संबंधी अनुचित बाध्यताओं का भी कड़ा विरोध करते हुए कहा कि संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार इन मांगों को स्वीकार नहीं करती। उन्होंने अटेवा इकाई के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे पूरे जोश एवं लगन के साथ आगामी कार्यक्रमों को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर न छोड़ें। जिला महामंत्री मनोज वर्मा ने कहा कि 21 अगस्त को जनपद मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें शिक्षकों, कर्मचारियों एवं आम जनमानस की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसी क्रम में 25 सितंबर को लखनऊ में होने वाली विशाल रैली को प्रदेश स्तर का सबसे बड़ा जनसमर्थन प्रदर्शन बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए युवा विकास समिति को मिला 'नेशनल क्लाइमेट लीडरशिप अवार्ड ये खबर भी पढ़े : पर्यावरण संरक्षण के लिए युवा विकास समिति को मिला 'नेशनल क्लाइमेट लीडरशिप अवार्ड

उन्होंने सभी ब्लॉक एवं तहसील स्तर के कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने का निर्देश दिया। जिला कोषाध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि पुरानी पेंशन बहाली का आंदोलन अब निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने आर्थिक व्यवस्था एवं कार्यक्रम संबंधी व्यय की तैयारियों पर प्रकाश डाला। जिला प्रवक्ता कमल किशोर मौर्य ने मीडिया एवं जनसंपर्क की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आंदोलन की सही तस्वीर जनता तक पहुंचानी होगी।
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि अटेवा इकाई किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा एवं 25 सितंबर की लखनऊ रैली को सफल बनाने का दृढ़ संकल्प लिया तथा जनपद के प्रत्येक शिक्षक-कर्मचारी से आह्वान किया कि वे इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में शामिल हों।

बैठक का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण रहा। पदाधिकारियों के ओजस्वी वक्तव्यों ने उपस्थित सभी सदस्यों में नई ऊर्जा एवं जोश का संचार किया। बैठक में मनोज वर्मा, राजेश पाण्डेय, डा0 कमल किशोर मौर्य, बलवीर यादव, लक्ष्मी नारायण दीक्षित, अवधेश प्रताप, प्रिया वर्मा, सुजीत, श्वेता पुरवार, शोएबा, कमलेश यादव, वीरेंद्र वर्मा, प्रफुल्ल भारती, सोमेन्द्र मौर्य, सीताराम, रिपुंजय पटेल, पंकज वर्मा, विशेष शर्मा, राम सजीवन विश्वकर्मा, आनंद पाल, दीपक गुप्ता, विनोद कुमार, दिलीप यादव, धर्मेंद्र कुमार, भानु प्रताप त्रिपाठी, हरेराम रस्तोगी, रामेश्वर दयाल, अजय सिंह, राम अवतार, शंकर दयाल, डी के राम आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

खाली प्लाट में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस को दी सूचना 

जांच में जुटी पुलिस मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के फुलवरिया मोड़ के पास स्थित एक प्लाटिंग साइड पर रविवार...
उत्तर प्रदेश 
खाली प्लाट में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस को दी सूचना 

टाटा टियागो ईवी खरीदना हुआ आसान, दस हजार से कम किस्तों में ले जाए घर

ग्राहकों को आसान फाइनेंस और लोन की भी सुविधाएं पेट्रोल और डीजल के बढ़ते खर्चों से परेशान लोगों के लिए...
टेक-मित्र 
टाटा टियागो ईवी खरीदना हुआ आसान, दस हजार से कम किस्तों में ले जाए घर

मेरठ में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 21 अवैध तमंचों और हथियार बनाने के उपकरणों के साथ आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवैध तमंचे बनाकर सप्लाई करने वाले गिरोह के एक सदस्य को उत्तर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 