जलभराव की समस्या से परेशान वार्ड वासियों ने समाजसेवी दिग्विजय गुप्ता संग किया सड़क पर प्रदर्शन
Published By Vijay Pal Singh
On
शहनूर अली
निघासन-खीरी,02 अगस्त(तरुणमित्र। नगर पंचायत निघासन के वार्ड संख्या 13 स्थित गोविंदपुर में बीते काफी समय से बनी जलभराव की समस्या को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। वार्डवासियों ने समाजसेवी दिग्विजय गुप्ता के साथ जलभराव वाली सड़क पर हाथ उठाकर प्रदर्शन कर नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि सड़क पर जलभराव के कारण आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। लोगों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
समाजसेवी दिग्विजय गुप्ता ने बताया कि नगर पंचायत के कई वार्डों में सड़कों व नालियों की बुरी स्थिति है। जिसके चलते आए दिन जलभराव की समस्या बनी रहती है। ऐसे में कोई भी अप्रिय घटना भी घटित हो सकती है जिसको ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत को ऐसी जगहों को चिन्हित कर सड़कों व नालियों पर कार्य करना चाहिए। इस सम्बन्ध में मेरी बात फोन पर निघासन ईओ दिनेश शुक्ला से हुई है उन्होंने आश्वासन दिलाया है कि जल्द ही प्रस्ताव कर के सड़क निर्माण कराया जाएगा जिससे नगरवासियों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाया जा सकें।
वही वार्ड वासियों ने नगर पंचायत से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
ईओ दिनेश शुक्ला ने बताया कि लालपुर पंचायत और नगर पंचायत निघासन के बार्डर की सड़क है 12 तारीख की बैठक में प्रस्ताव पेशकर कर निर्णय लेकर जल्द ही निर्माण कार्य कराया जाएगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
नवीनतम
कांवड़ियों की राह आसान बना रहा जल निगम, पेयजल आपूर्ति के लिए किए व्यापक इंतजाम
Published On
By Harshit
रामनाथ सिंह
मेरठ में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 21 अवैध तमंचों और हथियार बनाने के उपकरणों के साथ आरोपी गिरफ्तार
Published On
By Shishir Patel
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवैध तमंचे बनाकर सप्लाई करने वाले गिरोह के एक सदस्य को उत्तर...
शाम-ए-समीर में बिखरी शायरी और कविता की महफिल, कवियों ने बांधा समां
Published On
By Shariq nasiry
बदायूं। दातागंज ब्लॉक सभागार में मशहूर शायर एवं शिक्षक मरहूम शराफ़त हुसैन समीर बदायूंनी की पावन स्मृतियों को समर्पित अखिल...
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज को स्वस्थ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल — रश्मि चौधरी
Published On
By Shishir Patel
गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के कम्युनिटी हॉल में रविवार को यशोदा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं आनंदवती...
उत्तर प्रदेश
लोक निर्माण विभाग ने कांवड़ मार्गों को बनाया पैचलेस, सुधार कार्यों से शिवभक्तों की यात्रा हुई सुगम
Published On
By Harshit
रामनाथ सिंह
कांवड़ियों की राह आसान बना रहा जल निगम, पेयजल आपूर्ति के लिए किए व्यापक इंतजाम
Published On
By Harshit
रामनाथ सिंह
मेरठ में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 21 अवैध तमंचों और हथियार बनाने के उपकरणों के साथ आरोपी गिरफ्तार
Published On
By Shishir Patel
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवैध तमंचे बनाकर सप्लाई करने वाले गिरोह के एक सदस्य को उत्तर...
शाम-ए-समीर में बिखरी शायरी और कविता की महफिल, कवियों ने बांधा समां
Published On
By Shariq nasiry
बदायूं। दातागंज ब्लॉक सभागार में मशहूर शायर एवं शिक्षक मरहूम शराफ़त हुसैन समीर बदायूंनी की पावन स्मृतियों को समर्पित अखिल...
