कई दलों के नेता अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल  

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ। आजादा समाज पार्टी एवं भाजपा को छोड़ कई नेता अपने समर्थकों के साथ सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गये। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने प्रदेश प्रवक्ता सुचि विश्वास, ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा की मौजूदगी में इन सभी आगंतुकों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए उनका स्वागत किया। 
कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, श्रीमती सोनिया गांधी जी, श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां जनपद कानपुर नगर एवं कानपुर देहात, लखनऊ के सैंकड़ों युवाओं एवं पदाधिकारियों ने आजाद समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी छोड़कर उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री राजेन्द्र पाल गौतम जी पूर्व मंत्री के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी श्री नितिन शर्मा जी ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी।
आजाद समाज पार्टी के कानपुर देहात के प्रदीप संखवार पूर्व जिलाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी, सुनील कोरी पूर्व कानपुर महानगर अध्यक्ष, रमाशंकर अम्बेडकर, धीरेन्द्र अम्बेडकर, रामकृपाल संखवार, राजेश राघव निषाद, राजेन्द्र कुमार संखवार, अमित कुमार संखवार सहित कई नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

साथ ही भाजपा युवा मोर्चा से प्रांजुल पाण्डेय, आशीष यादव, आलोक तिवारी, विनय यादव सहित कई नेताओे ने कांग्रेस का दामन थांम लिया। इस अवसर पर राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि प्रदेश में दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय हो रहा है। युवा निराश है सरकार नौकरियां देने में अक्षम साबित हो रही है और आवाज उठाने वालों पर दमनात्मक कार्यवाही की जा रही है। 

युवाओं के मुद्दों पर सरकार घिरी, बदलाव का दावा: पंकज अवाना ये खबर भी पढ़े : युवाओं के मुद्दों पर सरकार घिरी, बदलाव का दावा: पंकज अवाना

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

लखनऊ। खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

शिक्षाविद प्रो0 शिवाकांत ओझा का समारोहपूर्वक मनाया गया जन्मदिन, हुए सम्मानित

लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय सरस्वती विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी महाविद्यालय सभागार मे सोमवार को महाविद्यालय के संस्थापक एवं वरिष्ठ राजनीतिज्ञ प्रो0 शिवाकांत...
शिक्षाविद प्रो0 शिवाकांत ओझा का समारोहपूर्वक मनाया गया जन्मदिन, हुए सम्मानित

विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

लखनऊ। पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा लगभग 25000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटाने समेत अन्य मांगों को लेकर छठे...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

जयन्ती पर याद किये गये शिक्षाविद पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय, अर्पित हुई श्रद्धांजलि

लालगंज, प्रतापगढ़। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जिले में कई शिक्षण संस्थाओ के संस्थापक रहे पं0 मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती...
जयन्ती पर याद किये गये शिक्षाविद पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय, अर्पित हुई श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश

खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

लखनऊ। खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

लखनऊ। पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा लगभग 25000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटाने समेत अन्य मांगों को लेकर छठे...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

कुछ मांगों पर सहमति बनी कुछ पर नहीं :पाण्डेय 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि...
उत्तर प्रदेश 
कुछ मांगों पर सहमति बनी कुछ पर नहीं :पाण्डेय