युवाओं के मुद्दों पर सरकार घिरी, बदलाव का दावा: पंकज अवाना

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव जैसे मुद्दों पर सरकार जवाब देने में विफल रही है।" यह बातें रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर प्रदेश यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना ने कानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहीं।आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना ने कहा कि प्रदेश के लाखों युवा रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन भर्ती प्रक्रियाएं समय पर पूरी नहीं हो रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करेगी।साथ ही बताया कि संगठन को बूथ और विधानसभा स्तर तक मजबूत करने के लिए नई टीम का गठन किया जा रहा है।

रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर की पहलः शिविर में 52 ने किया रक्तदान ये खबर भी पढ़े : रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर की पहलः शिविर में 52 ने किया रक्तदान

आप के कानपुर जिला अध्यक्ष अनुज शुक्ला ने आरोप लगाया कि शहर की बदहाल सड़कें और अन्य जनसमस्याओं को लेकर लोगों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि कानपुर हमेशा बदलाव का संदेश देने वाला शहर रहा है और संगठन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विस्तार कर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा।

कार्यक्रम के आयोजक मुकेश झा ने प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव दोबारा शुरू कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव बंद होने से युवाओं को नेतृत्व विकसित करने का अवसर नहीं मिल रहा है। उनका कहना था कि छात्र राजनीति लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए छात्रसंघ चुनाव जल्द कराए जाने चाहिए।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गाजियाबाद में सातवीं मंजिल से गिरकर महिला मनोचिकित्सक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में राजनगर एक्सटेंशन स्थित पॉश ऑफिसर सिटी-2 सोसाइटी में रविवार को एक बेहद दुखद...
उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद में सातवीं मंजिल से गिरकर महिला मनोचिकित्सक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मानसून सत्र का आज से होगा आरम्भ

योगी आदित्यनाथ सरकार मंगलवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मानसून सत्र का आज से होगा आरम्भ

श्रावण प्रकृति संरक्षण और सहअस्तित्व का संदेश देता है : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास पर प्रदेशवासियों के लिए पाती लिखी है। श्रावण मास के पहले सोमवार पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रावण प्रकृति संरक्षण और सहअस्तित्व का संदेश देता है : योगी आदित्यनाथ

आज है सावन का पहला सोमवार... देश शिवमय, नदी तटों और मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज

नई दिल्ली। पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक आज सावन के पहले सोमवार की धूम है। कश्मीर से...
राष्ट्रीय  राज्य 
आज है सावन का पहला सोमवार... देश शिवमय, नदी तटों और मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज

बांग्लादेश में हिन्दू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को उच्च न्यायालय से चार में से दो केस में जमानत मिली

ढाका (बांग्लादेश)। बांग्लादेश उच्च न्यायालय ने देश के प्रमुख और युवा हिन्दू संत चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को चार में...
अंतर्राष्ट्रीय 
बांग्लादेश में हिन्दू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को उच्च न्यायालय से चार में से दो केस में जमानत मिली

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में सातवीं मंजिल से गिरकर महिला मनोचिकित्सक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में राजनगर एक्सटेंशन स्थित पॉश ऑफिसर सिटी-2 सोसाइटी में रविवार को एक बेहद दुखद...
उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद में सातवीं मंजिल से गिरकर महिला मनोचिकित्सक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मानसून सत्र का आज से होगा आरम्भ

योगी आदित्यनाथ सरकार मंगलवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मानसून सत्र का आज से होगा आरम्भ

श्रावण प्रकृति संरक्षण और सहअस्तित्व का संदेश देता है : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास पर प्रदेशवासियों के लिए पाती लिखी है। श्रावण मास के पहले सोमवार पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रावण प्रकृति संरक्षण और सहअस्तित्व का संदेश देता है : योगी आदित्यनाथ

युवाओं के मुद्दों पर सरकार घिरी, बदलाव का दावा: पंकज अवाना

कानपुर। बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव जैसे मुद्दों पर सरकार जवाब देने में विफल रही है।" यह बातें रविवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं के मुद्दों पर सरकार घिरी, बदलाव का दावा: पंकज अवाना