कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कानपुर। बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव जैसे मुद्दों पर सरकार जवाब देने में विफल रही है।" यह बातें रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर प्रदेश यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना ने कानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहीं।

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना ने कहा कि प्रदेश के लाखों युवा रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन भर्ती प्रक्रियाएं समय पर पूरी नहीं हो रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करेगी।

साथ ही बताया कि संगठन को बूथ और विधानसभा स्तर तक मजबूत करने के लिए नई टीम का गठन किया जा रहा है।

आप के कानपुर जिला अध्यक्ष अनुज शुक्ला ने आरोप लगाया कि शहर की बदहाल सड़कें और अन्य जनसमस्याओं को लेकर लोगों में नाराजगी है।

उन्होंने कहा कि कानपुर हमेशा बदलाव का संदेश देने वाला शहर रहा है और संगठन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विस्तार कर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा।

कार्यक्रम के आयोजक मुकेश झा ने प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव दोबारा शुरू कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव बंद होने से युवाओं को नेतृत्व विकसित करने का अवसर नहीं मिल रहा है।

सेवा, सुरक्षा एवं संवेदना की मिसाल बनी महुली पुलिस ये खबर भी पढ़े : सेवा, सुरक्षा एवं संवेदना की मिसाल बनी महुली पुलिस

उनका कहना था कि छात्र राजनीति लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए छात्रसंघ चुनाव जल्द कराए जाने चाहिए।]

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

कानपुर। बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव जैसे मुद्दों पर सरकार जवाब देने में विफल रही है।" यह बातें रविवार...
उत्तर प्रदेश 

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

मुरादाबाद। मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया सावन मास के प्रथम सोमवार पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में कांवड़ियों...

समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

कानपुर। समाज सेवा के प्रति रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया जाएगा। 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' के...

8.30 करोड़ की कपड़ा धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दुबई से लौटते ही पुलिस ने दबोचा

जयपुर। राजधानी के एक कपड़ा व्यापारी से 8.30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मुहाना थाना पुलिस ने मुख्य...
राजस्थान 
8.30 करोड़ की कपड़ा धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दुबई से लौटते ही पुलिस ने दबोचा

अगले सप्ताह IPO बाजार में हलचल, 6 नए इश्यू खुलेंगे और 11 कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट

नई दिल्ली। सोमवार यानी तीन अगस्त से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में अच्छी हलचल रहने...
कारोबार 
अगले सप्ताह IPO बाजार में हलचल, 6 नए इश्यू खुलेंगे और 11 कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट

उत्तर प्रदेश

कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

कानपुर। बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव जैसे मुद्दों पर सरकार जवाब देने में विफल रही है।" यह बातें रविवार...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

मुरादाबाद। मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया सावन मास के प्रथम सोमवार पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में कांवड़ियों...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

कानपुर। समाज सेवा के प्रति रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया जाएगा। 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' के...
उत्तर प्रदेश 
समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में

लखनऊ। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (एनएसओ) के प्रमुखों की बैठक भारत की अध्यक्षता में 3 से 4 अगस्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 