समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला
कानपुर। समाज सेवा के प्रति रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया जाएगा। 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' के माध्यम से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित जरूरतमंद बच्चों के इलाज में सहयोग किया जाएगा।
" यह बातें रविवार को रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव की नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन निल्या चावला ने 15वें पदस्थापना समारोह में कहीं।
रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव (आरसीकेजी) का 15वां पदस्थापना समारोह सिविल लाइंस स्थित मर्चेंट्स चैंबर में आयोजित हुआ। समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने कार्यभार ग्रहण किया, जिसमें रोटेरियन निल्या चावला ने अध्यक्ष और रोटेरियन देव केसरवानी ने सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली।
कार्यक्रम का शुभारंभ वृंदावन से पधारे आध्यात्मिक गुरु भगवत विदूषी कीर्ति किशोरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए जरूरतमंदों की सहायता के लिए सभी को प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3110 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन जसबीर सिंह भाटिया ने क्लब की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।
ये खबर भी पढ़े : चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्थाउन्होंने नई कार्यकारिणी से समाज पर दीर्घकालिक प्रभाव डालने वाली सेवा परियोजनाओं को प्राथमिकता देने और रोटेरियनों के बीच व्यावसायिक नेटवर्किंग को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
समारोह में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नरों सहित शहर के उद्योगपति, समाजसेवी और बड़ी संख्या में रोटरी परिवार के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन आकृति पांडेय और सीमा हरि ने किया। अतिथियों के सम्मान, राष्ट्रगान और प्रीतिभोज के साथ समारोह का समापन हुआ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
