8.30 करोड़ की कपड़ा धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दुबई से लौटते ही पुलिस ने दबोचा

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजधानी के एक कपड़ा व्यापारी से 8.30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मुहाना थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को दुबई से लौटते ही गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी जयपुर में फर्जी फर्म बनाकर व्यापारियों का भरोसा जीतता, करोड़ों रुपये का माल उधार लेकर विदेश फरार हो जाता था।

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज 25 जिलों में तेज बारिश की संभावना ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज 25 जिलों में तेज बारिश की संभावना

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने कई व्यापारियों से धोखाधड़ी करने के साथ-साथ फर्म के नाम पर विभिन्न बैंकों से ऋण लेकर भी भुगतान नहीं किया।

डीसीपी (जयपुर दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि पुलिस ने फलौदी जिले के मतोड़ा निवासी कमल चांडक को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ में उसके अन्य साथियों और पूरे गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले किसी नए शहर में जाकर एक नई फर्म स्थापित करता था। शुरुआत में व्यापारियों को समय पर भुगतान कर उनका विश्वास जीतता और बाजार भाव से अधिक कीमत देकर खुद को विश्वसनीय साबित करता था।

भरोसा बनने के बाद वह बड़ी मात्रा में माल खरीदता और करोड़ों रुपये की देनदारी छोड़कर विदेश फरार हो जाता था। उसके साथी पीछे से माल बेचकर रकम आपस में बांट लेते थे।

मामले में कपड़ा व्यापारी भैरूलाल ने 28 मार्च को मुहाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, हरप्यारी एक्सपोर्ट लिमिटेड और राधिका इम्पोर्ट एंड एक्सपोर्ट लिमिटेड के नाम से संचालित फर्मों ने वर्ष 2024 से कपड़ा खरीदना शुरू किया।

शुरुआती लेन-देन में समय पर भुगतान कर विश्वास कायम किया और बाद में अधिक मांग का हवाला देकर करीब 8.30 करोड़ रुपये का कपड़ा खरीद लिया।

इसके बाद आरोपी और उसकी पत्नी फरार हो गए। जांच में पता चला कि फर्म का पंजीकरण किराए के पते पर था और वहां भी दोनों नहीं मिले।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी फर्मों के जरिए सात बैंकों से कैश क्रेडिट (सीसी) और बिजनेस लोन भी लिया। इसके बाद वह दुबई चला गया, जबकि उसकी पत्नी और अन्य साथियों ने खरीदा गया माल बेचकर रकम आपस में बांट ली।

जांच में सामने आया है कि आरोपी और उसके गिरोह ने जयपुर के कई व्यापारियों से 15 से 20 करोड़ रुपये तक का कपड़ा खरीदकर धोखाधड़ी की हो सकती है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में इसी तरह की कई और धोखाधड़ी की वारदातों का खुलासा हो सकता है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

कानपुर। बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव जैसे मुद्दों पर सरकार जवाब देने में विफल रही है।" यह बातें रविवार...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

मुरादाबाद। मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया सावन मास के प्रथम सोमवार पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में कांवड़ियों...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

कानपुर। समाज सेवा के प्रति रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया जाएगा। 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' के...
उत्तर प्रदेश 
समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

8.30 करोड़ की कपड़ा धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दुबई से लौटते ही पुलिस ने दबोचा

जयपुर। राजधानी के एक कपड़ा व्यापारी से 8.30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मुहाना थाना पुलिस ने मुख्य...
राजस्थान 
8.30 करोड़ की कपड़ा धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दुबई से लौटते ही पुलिस ने दबोचा

अगले सप्ताह IPO बाजार में हलचल, 6 नए इश्यू खुलेंगे और 11 कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट

नई दिल्ली। सोमवार यानी तीन अगस्त से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में अच्छी हलचल रहने...
कारोबार 
अगले सप्ताह IPO बाजार में हलचल, 6 नए इश्यू खुलेंगे और 11 कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट

उत्तर प्रदेश

कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

कानपुर। बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव जैसे मुद्दों पर सरकार जवाब देने में विफल रही है।" यह बातें रविवार...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

मुरादाबाद। मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया सावन मास के प्रथम सोमवार पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में कांवड़ियों...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

कानपुर। समाज सेवा के प्रति रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया जाएगा। 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' के...
उत्तर प्रदेश 
समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में

लखनऊ। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (एनएसओ) के प्रमुखों की बैठक भारत की अध्यक्षता में 3 से 4 अगस्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में