राजस्थान में आज 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, तीन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

पिछले 24 घंटे में बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में सबसे अधिक 60 मिमी बारिश

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में रविवार को मानसून की गतिविधियां जारी रहने के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जालोर, पाली और सिरोही जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 3 अगस्त से मानसून कमजोर पड़ने लगेगा और अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के साथ केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को उत्तरी राजस्थान तथा पूर्वी हिस्सों, जिनमें बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग शामिल हैं, वहां हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है।

वाणिज्यिक कर विभाग की राज्यभर में बड़ी कार्रवाई, कई जिलों में करोड़ों की कर अनियमितताएं उजागर ये खबर भी पढ़े : वाणिज्यिक कर विभाग की राज्यभर में बड़ी कार्रवाई, कई जिलों में करोड़ों की कर अनियमितताएं उजागर

जबकि दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के कोटा, अजमेर, उदयपुर और जोधपुर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने की संभावना है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। सबसे अधिक 60 मिलीमीटर वर्षा बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ में मापी गई, जबकि उदयपुर संभाग के सलूंबर में 57 मिलीमीटर बारिश हुई।

इसके अलावा अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, पाली, नागौर, जालोर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद और माउंट आबू सहित कई स्थानों पर एक इंच तक बारिश हुई।

वहीं अलवर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, टोंक, डूंगरपुर, भरतपुर, बूंदी और भीलवाड़ा सहित कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 3 और 4 अगस्त से मानसून ट्रफ के उत्तर भारत की ओर खिसकने की संभावना है।

इसके चलते राजस्थान में बारिश की गतिविधियां कम हो सकती हैं, जबकि उत्तर भारत के अन्य राज्यों में वर्षा बढ़ने के आसार हैं। बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिला है।

पश्चिमी राजस्थान में हुई वर्षा के बाद जैसलमेर और बाड़मेर में अधिकतम तापमान करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। प्रदेश के सभी शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे मापा गया।

हालांकि तापमान में गिरावट के साथ उमस में बढ़ोतरी महसूस की गई। शनिवार को फलोदी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल

लोगों को गर्मी से मिल सकती राहत  लखनऊ। रविवार को मौसम सुहावना बना रह सकता है। सुबह से ही आसमान...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल

नम आंखों से दी गई गौतम को अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में विधायक अरविंद सिंह व हरि प्रकाश वर्मा ने पिता को बंधाया ढांढ़स, उमड़ा जनसैलाब,

शाहजहांपुर/कांट। कांट क्षेत्र के कमलनयनपुर निवासी गौतम मौर्या की निर्मम हत्या के बाद रविवार को उनका अंतिम संस्कार गमगीन माहौल...
उत्तर प्रदेश 
नम आंखों से दी गई गौतम को अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में विधायक अरविंद सिंह व हरि प्रकाश वर्मा ने पिता को बंधाया ढांढ़स, उमड़ा जनसैलाब,

फ्रेंडशिप डे पर स्वामी चिदानन्द का युवाओं को संदेश- गलतफहमियों और गुमराह होने से बचें युवा

स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रध्वज के शिल्पकार पिंगली वेंकैया की जयंती पर विनम्र श्रद्धाजंलि ऋषिकेश। परमार्थ पीठाधीश्वर, स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने...
उत्तराखंड 
फ्रेंडशिप डे पर स्वामी चिदानन्द का युवाओं को संदेश- गलतफहमियों और गुमराह होने से बचें युवा

'आपके जज्बे ने देश का मान बढ़ाया', राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सराहा

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 10वां दिन भारत के लिहाज से यादगार रहा। भारत ने मुक्केबाजी में 10 और...
राष्ट्रीय  खेल 
'आपके जज्बे ने देश का मान बढ़ाया', राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सराहा

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल

लोगों को गर्मी से मिल सकती राहत  लखनऊ। रविवार को मौसम सुहावना बना रह सकता है। सुबह से ही आसमान...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल

नम आंखों से दी गई गौतम को अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में विधायक अरविंद सिंह व हरि प्रकाश वर्मा ने पिता को बंधाया ढांढ़स, उमड़ा जनसैलाब,

शाहजहांपुर/कांट। कांट क्षेत्र के कमलनयनपुर निवासी गौतम मौर्या की निर्मम हत्या के बाद रविवार को उनका अंतिम संस्कार गमगीन माहौल...
उत्तर प्रदेश 
नम आंखों से दी गई गौतम को अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में विधायक अरविंद सिंह व हरि प्रकाश वर्मा ने पिता को बंधाया ढांढ़स, उमड़ा जनसैलाब,

औरैया पुलिस का शानदार प्रदर्शन, आईजीआरएस रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में रही अव्वल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में मुख्यमंत्री की जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण की मंशा के अनुरूप औरैया...
उत्तर प्रदेश 
औरैया पुलिस का शानदार प्रदर्शन, आईजीआरएस रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में रही अव्वल