मध्य प्रदेश में 4-5 अगस्त से फिर बरसेंगे बादल, उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

- फिलहाल पूरे प्रदेश में हल्की बारिश का दौर रहेगा जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला फिलहाल हल्की रफ्तार से जारी रहेगा, लेकिन 4 और 5 अगस्त से एक बार फिर कई जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अगले सप्ताह से मानसून दोबारा सक्रिय होगा और कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल राजस्थान के ऊपर बने लो-प्रेशर एरिया (निम्न दबाव क्षेत्र) और प्रदेश से गुजर रही मानसून ट्रफ का असर बना हुआ है।

नरसिंहपुर दौरे पर रहेंगे मंत्री प्रहलाद पटेल, जिला अस्पताल में नई डायलिसिस मशीनों का करेंगे शुभारंभ ये खबर भी पढ़े : नरसिंहपुर दौरे पर रहेंगे मंत्री प्रहलाद पटेल, जिला अस्पताल में नई डायलिसिस मशीनों का करेंगे शुभारंभ

हालांकि शनिवार को इन सिस्टमों का प्रभाव सीमित रहा और भोपाल, खरगोन, रतलाम सहित कई जिलों में केवल हल्की बारिश या बूंदाबांदी दर्ज की गई।

रविवार और सोमवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। अगले 48 घंटों के दौरान कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 4 अगस्त को छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, सीधी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 5 अगस्त को निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।

43 जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश
प्रदेश के 43 जिलों में अब तक औसत से कम वर्षा दर्ज की गई है। इनमें अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी.

पांढुर्णा, पन्ना, सागर, सतना, सिवनी, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, अलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, धार, गुना, हरदा, झाबुआ, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा शामिल हैं।

इन जिलों में सामान्य से अधिक बारिश
दूसरी ओर भोपाल, बड़वानी, भिंड, बुरहानपुर, देवास, इंदौर, खंडवा, खरगोन, सीहोर, शहडोल और उमरिया सहित 12 जिलों में अब तक सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में मानसून की गतिविधियां बढ़ने से प्रदेश के वर्षा आंकड़ों में और सुधार हो सकता है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सिलीगुड़ी नगर निगम में जनता की समस्याएं सुनेंगीं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगर निगम में शहरी विकास और नगर निकाय मंत्री अग्निमित्रा पॉल जनता की शिकायतें सुनेंगीं। इसके साथ ही...
पश्चिम बंगाल 
सिलीगुड़ी नगर निगम में जनता की समस्याएं सुनेंगीं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल

सोशल मीडिया बना आतंकियों का नया हथियार, जांच में पाकिस्तान-दुबई कनेक्शन के संकेत: दिलीप घोष

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एसटीएफ द्वारा जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद राज्य सरकार...
पश्चिम बंगाल 
सोशल मीडिया बना आतंकियों का नया हथियार, जांच में पाकिस्तान-दुबई कनेक्शन के संकेत: दिलीप घोष

असम बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, बिजली बिल माफ और खातों में भेजे जाएंगे 15 हजार रुपये

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बीती रात घोषणा की कि बाढ़ से प्रभावित शिवसागर और चराईदेव...
राष्ट्रीय 
असम बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, बिजली बिल माफ और खातों में भेजे जाएंगे 15 हजार रुपये

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय पदक विजेताओं को बधाई

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अन्य ने रविवार को 'ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में...
राष्ट्रीय  खेल 
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय पदक विजेताओं को बधाई

पिंगली वेंकैया जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, तिरंगे के निर्माता के योगदान को किया याद

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई नेताओं ने रविवार को स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रीय ध्वज...
राष्ट्रीय 
पिंगली वेंकैया जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, तिरंगे के निर्माता के योगदान को किया याद

उत्तर प्रदेश

औरैया पुलिस का शानदार प्रदर्शन, आईजीआरएस रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में रही अव्वल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में मुख्यमंत्री की जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण की मंशा के अनुरूप औरैया...
उत्तर प्रदेश 
औरैया पुलिस का शानदार प्रदर्शन, आईजीआरएस रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में रही अव्वल

मिर्जापुर में लापता 8 माह की बच्ची का खेत में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

मिर्जापुर: मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के आही गांव में आठ महीने की लापता बच्ची करिश्मा का शनिवार सुबह एक...
उत्तर प्रदेश 
मिर्जापुर में लापता 8 माह की बच्ची का खेत में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

लखनऊ। सैरपुर थाना पुलिस और उत्तरी सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

लखनऊ के सर्राफा बाजार में कर्मचारी को दुकान में बंद कर बेरहमी से पीटा, मालिक-मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के चौक स्थित सर्राफा बाजार में एक ज्वेलरी दुकान के कर्मचारी को दुकान के अंदर बंद कर मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के सर्राफा बाजार में कर्मचारी को दुकान में बंद कर बेरहमी से पीटा, मालिक-मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार