मध्य प्रदेश: ई-प्रवेश प्रणाली ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2026-27 में 5.24 लाख विद्यार्थियों को मिला प्रवेश

पिछले वर्ष की तुलना में 14.4% की वृद्धि दर्ज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश प्रणाली ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

विद्यार्थी-केंद्रित, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित प्रवेश व्यवस्था के परिणामस्वरूप इस वर्ष अब तक सर्वाधिक 5 लाख 24 हजार 48 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शनिवार को जानकारी दी कि इस शिक्षा सत्र में अब तक 2 हजार 1 महाविद्यालयों (1 हजार 256 सामान्य एवं 745 एनसीटीई महाविद्यालयों) में 7 लाख 51 हजार 123 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया।

मध्य प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत 50 जिलों में बरसेंगे बादल ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत 50 जिलों में बरसेंगे बादल

इनमें 6 लाख 60 हजार 981 विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया तथा 5 लाख 24 हजार 48 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया।

चार वर्षों में लगातार बढ़ा प्रवेश का ग्राफ
ई-प्रवेश के आँकड़े बताते हैं कि प्रदेश में उच्च शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों का विश्वास लगातार बढ़ा है।

वर्ष 2023-24 में समान अवधि तक 3 लाख 21 हजार 154 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था, जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर 3 लाख 90 हजार 411 तथा वर्ष 2025-26 में 4 लाख 58 हजार 208 हो गया। वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में यह संख्या बढ़कर 5 लाख 24 हजार 48 पहुँच गई है।

पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में इस वर्ष 65 हजार 840 अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है, जो 14.4 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि है।

वहीं वर्ष 2023-24 की तुलना में प्रवेश संख्या में 2 लाख 2 हजार 894 विद्यार्थियों की वृद्धि दर्ज की गई है, जो प्रदेश में उच्च शिक्षा के प्रति बढ़ते विश्वास और विभाग की प्रभावी नीतियों का प्रमाण है।

स्नातकोत्तर प्रवेश में सबसे अधिक वृद्धि
स्नातक स्तर पर 4 लाख 58 हजार 792 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया, जिनमें 4 लाख 13 हजार 963 विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया तथा 3 लाख 60 हजार 902 विद्यार्थियों ने प्रवेश प्राप्त किया।

पिछले वर्ष की तुलना में स्नातक स्तर पर 42 हजार 40 विद्यार्थियों की वृद्धि दर्ज की गई। स्नातकोत्तर स्तर पर एक लाख 66 हजार 402 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया।

इनमें एक लाख 43 हजार 533 विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया तथा एक लाख 14 हजार 802 विद्यार्थियों ने प्रवेश प्राप्त किया। पिछले वर्ष की तुलना में स्नातकोत्तर स्तर पर 35 हजार 516 विद्यार्थियों की वृद्धि हुई है, जो 44.8 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि है।

एनसीटीई पाठ्यक्रमों में एक लाख 25 हजार 929 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया। इनमें एक लाख 3 हजार 485 विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया तथा 48 हजार 344 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया।

पारदर्शी एवं छात्र-केंद्रित व्यवस्था का सकारात्मक परिणाम
प्रदेश के 566 शासकीय महाविद्यालय, 3 शासकीय विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग, 621 निजी महाविद्यालय, 65 अनुदान प्राप्त महाविद्यालय, एक सीआरसी सहित कुल एक हजार 256 सामान्य महाविद्यालयों तथा 745 एनसीटीई महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया सफलतापूर्वक संचालित की गई।

ऑनलाइन पंजीयन, त्वरित दस्तावेज सत्यापन, महाविद्यालयों में स्थापित हेल्प डेस्क, व्यापक जनजागरूकता अभियान तथा जिला स्तर पर सतत मॉनिटरिंग के कारण इस वर्ष समान अवधि में अब तक का सर्वाधिक प्रवेश दर्ज किया गया है।

ज्ञातव्य है कि प्रदेश की ई-प्रवेश प्रणाली विद्यार्थियों के लिए सरल, पारदर्शी, विश्वसनीय और छात्र-अनुकूल व्यवस्था के रूप में स्थापित हुई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन एवं मंत्री श्री परमार के नेतृत्व में उच्च शिक्षा विभाग राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यमुना नदी के किनारे बसे बटेश्वर में बटेश्वर शिव मंदिर कॉरिडोर के...
उत्तर प्रदेश 
बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

खरगोनः कार की टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके...
मध्य प्रदेश 
खरगोनः कार की टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत

मध्य प्रदेश: ई-प्रवेश प्रणाली ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2026-27 में 5.24 लाख विद्यार्थियों को मिला प्रवेश

भोपाल। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश प्रणाली ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एक नया कीर्तिमान स्थापित...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: ई-प्रवेश प्रणाली ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2026-27 में 5.24 लाख विद्यार्थियों को मिला प्रवेश

चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

कौशाम्बी। जिले में छह वर्ष पुराने हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को आजीवन...
उत्तर प्रदेश 
चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

कौशाम्बी। जिले में आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

उत्तर प्रदेश

बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यमुना नदी के किनारे बसे बटेश्वर में बटेश्वर शिव मंदिर कॉरिडोर के...
उत्तर प्रदेश 
बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

कौशाम्बी। जिले में छह वर्ष पुराने हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को आजीवन...
उत्तर प्रदेश 
चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

कौशाम्बी। जिले में आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

  अम्बेडकरनगर । जनपद पुलिस ने जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जुलाई-2026 की यह...
उत्तर प्रदेश 
जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान