खरगोनः कार की टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत
खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में कार की टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
जानकारी के अनुसार, हादसा इंदौर रोड स्थित सैलानी बाईपास पर शनिवार रात करीब 8:30 बजे हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कसरावद थाना प्रभारी इन्द्रेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान बिस्टान रोड निवासी जयंत वर्मा और खरगोन के औरंगपुरा निवासी लकी सोनकर के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह हादसा तेज रफ्तार कार की टक्कर से हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है और कार चालक की तलाश जारी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
