मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में डैम में गिरी कार , पांच की मौत
क्रेन की मदद से पानी में पूरी तरह डूब चुकी कार को बाहर निकाला
राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शनिवार को दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डैम में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
खुजनेर थाना पुलिस के अनुसार, शाजापुर जिले के पड़ोसी गांवों अरंडिया खुर्द और अरंडिया के रहने वाले पांच दोस्त शनिवार सुबह करीब आठ बजे स्विफ्ट कार से राजस्थान स्थित खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए निकले थे। रास्ते में भीलखेड़ी जोड़ के पास दाेपहर उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित डैम में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से पानी में पूरी तरह डूब चुकी कार को बाहर निकाला गया, जिसमें से पांचों दोस्तों के शव बरामद हुए।
ये खबर भी पढ़े : ईडी की बड़ी कार्रवाई: जबलपुर के कारोबारी प्रियंक मेहता की 3.67 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्तखुजनेर थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि कार से बरामद पांच लोगों के शव बरामद हुए हैं। मृतकों की पहचान गोविंद तिवारी (55 वर्ष) पुत्र उमाशंकर तिवारी, कमल किशोर तिवारी (57 वर्ष) पुत्र बृज किशोर तिवारी और शंकर नाथ (58 वर्ष) तीनों निवासी ग्राम अरंडिया खुर्द तथा अरविंद वर्मा (48 वर्ष) और रोहित पटेल (40 वर्ष) दोनों निवासी ग्राम अरंडिया के रूप में हुई है। मृतकों में गोविंद और कमल किशोर तिवारी चचेरे भाई थे।
थाना प्रभारी ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और पोस्टमार्टम के बाद सभी शव परिजनों को सौंप दिए हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार और अनियंत्रित होना माना जा रहा है। कार में अन्य किसी व्यक्ति के सवार होने की आशंका को देखते हुए तालाब में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
