सोनम वांगचुक और विपक्षी दलों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को बताया लोकतंत्र की जीत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक और कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आआपा) सहित विपक्षी दलों ने शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को लोकतंत्र की जीत बताया है।

जंतर-मंतर पर चले छात्र आंदोलन में 26 दिन तक अनशरत रहे सोनम वांगचुक ने एक्स पोस्ट में कहा, यह लोकतंत्र की जीत है सीधा लोकतंत्र जो सड़कों से निकला है। यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है। उन्होंने सीजेपी और देश की 'जेन जी' के प्रति आभार प्रकट किया।

जंतर-मंतर पर हाई वोल्टेज ड्रामा, संसद मार्च से पहले लाठीचार्ज, बैरिकेड तोड़ने पर पुलिस का एक्शन ये खबर भी पढ़े : जंतर-मंतर पर हाई वोल्टेज ड्रामा, संसद मार्च से पहले लाठीचार्ज, बैरिकेड तोड़ने पर पुलिस का एक्शन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भारत के 'छात्रों की आवाज' आखिरकार सत्ता के दरवाजे तक पहुंच ही गई है। यह हमारे उन लाखों युवाओं की जीत है जिन्होंने शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए देशभर की सड़कों पर अपनी आवाज उठाई। यह सत्य और उन सभी परिवारों की जीत है जिन्होंने अपने बच्चों को खो दिया। यह एकजुट विपक्ष की जीत है, जिसने छात्रों के हित में संसद से लेकर सड़कों तक अपनी आवाज उठाई। उन्होंने सरकार से युवा पीढ़ी से माफी मांगने और उन लोगों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करने का आग्रह किया जिन्होंने छात्रों के साथ बर्बरता की।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह उस पीढ़ी की जीत है जो एक अन्यायपूर्ण और भ्रष्ट व्यवस्था से जूझते-जूझते थक चुकी है और उस विपक्ष की भी जीत है जिसने छात्रों के साथ मज़बूत एकता और एकजुटता दिखाई है।

आआपा के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप लोगों का संघर्ष रंग लाया। आखिरकार, धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। यह पूरे लोकतंत्र की बहुत बड़ी जीत है। मैं उम्मीद करता हूं कि सरकार नीट के सिस्टम को ठीक करेगी, ताकि अगले साल अब से पेपर लीक होना बंद हो जाए। देश के अंदर, अब हमारे बच्चों को आत्महत्या न करनी पड़े।

आआपा के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि युवा शक्ति और छात्र शक्ति की जय हो। जहां-जहां युवा और उनकी ऊर्जा जाती है, वहीं नया दौर आता है। पेपर लीक से शुरू हुई यह लड़ाई अब रोज़गार तक जाएगी। इसके बाद देश में हर गलती के लिए जवाबदेही तय की जाएगी। आंदोलन की जीत पर बधाई।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

चोरी की  मोटरसाइकिल के साथ वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 
चोरी की  मोटरसाइकिल के साथ वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पैरेलल डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंस निजीकरण स्वीकार नहीं, एआईपीईएफ ने जताया विरोध

लखनऊ। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने विद्युत मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति (Consultative Committee) में विद्युत वितरण क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश 
पैरेलल डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंस निजीकरण स्वीकार नहीं, एआईपीईएफ ने जताया विरोध

सपा कार्यालय पर मनायी गयी पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि

फिरोजाबाद,समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाई गई जिसकी अध्यक्षता  समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष  शिवराज सिंह...
उत्तर प्रदेश 
सपा कार्यालय पर मनायी गयी पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि

महुली पुलिस एवं सोशल मीडिया सेल के समन्वित प्रयास से भटका हुआ बालक सकुशल परिजनों से मिला

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्रा* के कुशल पर्यवेक्षण में...