डीएम व एसपी ने श्रावण मास/कांवड़ यात्रा को ले की समीक्षा बैठक

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावण मास मेला एवं कावड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के दृष्टिगत बाबा तामेश्वर धाम परिसर में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना व संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों एवं मंदिर के पुजारी/गोसाई बाबा व स्थानीय ग्रामीणों/संभ्रांत जनों के साथ समीक्षा कर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी व अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने सावन मास में भगवान शिव का जलाभिषेक एवं कावड़ यात्रा का पर्व आपसी प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनाये जाने की अपील करते हुए कहा कि जनपद की शांतिप्रिय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण की परम्परा को बनाये रखते हुए त्योहार को भाई-चारें के साथ मनाये। उन्होंने श्रावण मास एवं कावड़ यात्रा के दौरान जनपद के विभिन्न इलाकों में कानून व्यवस्था, बिजली, पानी, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि शहर एवं ग्रामीण इलाकों में शिवालयों सहित समस्त मंदिरों की साफ-सफाई सुनिश्चित करा ली जाए। उन्होंने कहा कि इस बार 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावण मास मेला एवं कावड़ यात्रा के दौरान कावड़ियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न शिवालयों पर जलाभिषेक किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी एवं समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में श्रावण मास एवं कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार कांवड़ समितियों के सदस्यों एवं स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों से संपर्क कर स्थानीय जरूरत के हिसाब से यह सुनिश्चित कर लें कि उनके क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न रहे।
उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान आवागमन के रास्तों में विद्युत पोलों, विद्युत तार का संयोजन आदि व्यवस्था को सुनिश्चित कर लिया जाए। मंदिर/शिवालियों के अप्रोच मार्गों को समय रहते ठीक कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि यह प्रयास किया जाए कि श्रावण मास के दौरान रविवार व सोमवार के दिन विद्युत कटौती न हो।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सभी थानाध्यक्षों/चौकी प्रभारी, मंदिर के पुजारी व स्थानीय नागरिकों से श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दौरान पूर्व में की गई व्यवस्थाओं आदि के बारे में फीडबैक लेते हुए उनका सुझाव जाना जिसके अनुसार श्रद्धालुओं/कावड़ियों के सुविधा के दृष्टिगत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं चाक चौबंद बनाए जाने हेतु पुलिस अधिकारियों सहित समस्त संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी कावंड़ मेलो में आये हुए यात्रियों के साथ शालीनता से व्यवहार किया जाये एवं उनकी हर सम्भव मदद के लिये आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए।
पुलिस अधीक्षक ने त्योहार के दौरान जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुनिश्चित रखने के दृष्टिगत की तैयारियों के बारे में विभिन्न बिन्दुओं पर बारीकी से जानकारी लेते हुए कहा कि श्रावण मास के दौरान पड़ने वाले सोमवार एवं शिवरात्रि के दिन पर तामेश्वर धाम सहित सभी शिवालयों पर विशेष सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था रखी जाए। सभी शिवालयों में साफ-सफाई एवं एप्रोच मार्ग को सही कर लिया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने विशेष तौर पर सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाये जाने वाले अफवाहों पर ध्यान न देने तथा अपने स्तर पर ही इसे रोक देने की बात कही। उन्होंने सभी से पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी सम्भावित घटनाओं आदि बारे में तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को सी0सी0टी0वी0 कैमरे वह कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सावन मेला के दौरान चेन स्नेचिंग, चोरी आदि की घटनाओं को रोकने के लिए समस्त पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के साथ-साथ सादे कपड़ों में भी पुलिस की ड्यूटी लगाई जाने हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में कावड़ संघों से बात कर उनकी सूची बना लें जिससे कौन सा कांवड़ समूह कब और कहां से जल भरेंगे और किस रूट से जाएंगे, जिससे जल भरने से लेकर जलाभिषेक तक की व्यवस्था को पहले से ही सुव्यवस्थित किया जा सके।
तैयारियों की समीक्षा के उपरांत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बाबा तामेश्वर नाथ धाम पर भगवान शिव का दर्शन एवं पूजा अर्चना किया। उन्होंने तामेश्वर नाथ धाम परिसर का निरीक्षण कर पार्किंग स्थल एवं साफ सफाई, विद्युत व्यवस्था आदि का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी समस्या का समाधान समय से पहले कर लिया जाए।
इस अवसर पर बाबा तामेश्वर नाथ धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष नागेंद्र नाथ भारती, मंदिर के पुजारीगण, ग्राम प्रधान तामेश्वरनाथ राम सुरेश पासवान, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण आर0के0 पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, थाना प्रभारी/चौकी इंचार्ज, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका खलीलाबाद अवधेश भारती व सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी व स्थानीय ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।
 

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

जंतर-मंतर से सीजेपी का ऐलान, इस्तीफा अंत नहीं शुरुआत; परीक्षा सुधार की लड़ाई रहेगी जारी 

छात्र के शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक आंदोलन की ताकत से झुकी सरकार: सीजेपी नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के...
राष्ट्रीय 
जंतर-मंतर से सीजेपी का ऐलान, इस्तीफा अंत नहीं शुरुआत; परीक्षा सुधार की लड़ाई रहेगी जारी 

सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि नकल माफिया समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की देन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार

आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र लाने की तैयारी नई दिल्ली। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक मामले में...
राष्ट्रीय 
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार

प्लेग्रुप के मासूम ने पैंट में किया पेशाब तो शिक्षिका ने गर्म चाकू से दागा, पुलिस में दर्ज शिकायत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के लालपुर थाना क्षेत्र के अकथा स्थित एक निजी स्कूल में बच्चे के साथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्लेग्रुप के मासूम ने पैंट में किया पेशाब तो शिक्षिका ने गर्म चाकू से दागा, पुलिस में दर्ज शिकायत

उत्तर प्रदेश

सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि नकल माफिया समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की देन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

प्लेग्रुप के मासूम ने पैंट में किया पेशाब तो शिक्षिका ने गर्म चाकू से दागा, पुलिस में दर्ज शिकायत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के लालपुर थाना क्षेत्र के अकथा स्थित एक निजी स्कूल में बच्चे के साथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्लेग्रुप के मासूम ने पैंट में किया पेशाब तो शिक्षिका ने गर्म चाकू से दागा, पुलिस में दर्ज शिकायत

डेन्जर जोन 2225’ गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, लूट-छिनैती का माल और तमंचा बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हंडिया पुलिस एवं सर्विलांस की टीम ने शनिवार को लूट और छिनैती की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डेन्जर जोन 2225’ गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, लूट-छिनैती का माल और तमंचा बरामद