सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

-मुख्यमंत्री योगी ने फतेहपुर में 489 करोड़ की 125 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि नकल माफिया समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की देन है। इनकी जगह जेल या जहन्नुम होगी। नकल माफिया मिट्टी में मिलेंगे। युवाओं के भविष्य के खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ नरेन्द्र मोदी सरकार ने कड़े फैसले लिए हैं। इसके लिए मै प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनपद फतेहपुर की दो विधान सभा क्षेत्रों में 489 करोड़ से अधिक की 125 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जनपद के पौराणिक स्थलों, वीरों, कवियों, लेखकों और पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी को नमन करते हुए कहा कि 2017 से पहले फतेहपुर आकांक्षी जनपद में शामिल था। यानी सबसे पिछड़ा जनपद था। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि विकास, आद्योगिक विकास और अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर में जो पैरामीटर देश के अंदर तय किए गए थे, उनमें सबसे पिछड़े जनपदों में फतेहपुर की गिनती होती थी। विकास यहां से कोसो दूर था।

नायब तहसीलदार को फोन पर मिली जानमाल की धमकी ये खबर भी पढ़े : नायब तहसीलदार को फोन पर मिली जानमाल की धमकी

योगी ने यहां के विकास के पैसों की सैफई सिंडिकेट द्वारा लूट मचा दी जाती थी। फतेहपुर जनपद सैफई सिंडिकेट के डकैती का अड्डा बन गया था। यहां की योजनाओं को सैफई के अंदर नाच गानों पर खर्च कर दिया जाता था। तब यहां न सड़क थी, न बिजली थी, न मेडिकल कॉलेज था और औद्योगिक निवेश की बात ही क्यों करनी है। उस प्रकार वातावरण ही नहीं था। बड़ी अजीब-सी परिस्थिति थी। एक ओर कानपुर का औद्योगिक क्षेत्र और एक ओर प्रयागराज का आद्योगिक क्षेत्र। एक ओर गंगा दूसरी ओर यमुना लेकिन यह जनपद पिछड़ा था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जनपद के नौजवानों के सामने पहचान का संकट था। सैफई सिंडिकेट नौजवानों की नौकरी पर डकैती डालता था। एक नौकरी निकलती थी। चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली करने के लिए निकल पड़ती थी। याद कीजिए 2012 से 2017 के बीच जितनी नौकरियां निकाली गयीं, सब विवादित रहीं। कहीं भी मेरिट का ख्याल नहीं रखा गया। योग्य लोगों को नौकरी नहीं मिली। 2017 के बाद नेतृत्व में जो परिवर्तन हुआ, आज आप सबके सामने है।

उन्होंने कहा कि अकेले यूपी में हम लोगों ने पिछले नौ सालों में उप्र में नौ लाख से अधिक सरकारी नौकरी युवाओं को दी गयी है। आज कोई भी भर्ती प्रक्रिया पूरी होने पर मै नियुक्ति पत्र बांटता हूं तो उसमें फतेहपुर के युवा भी दिखाई देते हैं। मुझे अच्छा लगता है कि फतेहपुर का युवा भी नौकरी प्राप्त कर रहा है। आज सड़क, बिजली, कम्पोजिट विद्यालय, निवेश हो, स्वास्थ्य, अस्पताल और मेडिकल कॉलेज बन रहा है। याद कीजिए फतेहपुर के निर्भीक पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी के नाम पर कानपुर में मेडिकल कॉलेज बन गया। फतेहपुर वंचित था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके (सपा) एजेंडे में प्रदेश का युवा, किसान और विकास नहीं था। उनके एजेंडे में केवल सैफई के विकास का था। अब सबका साथ सबका विकास का मंत्र के साथ डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्होंने युवाओं का शोषण किया, उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, आज समाजवादी पार्टी और कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहा रही है। हम आभारी हैं प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जिन्होंने छात्रों के भविष्य को देखते हुए पिछले तीन दिनों के अंदर बड़े-बड़े निर्णय लिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की और कल कैबिनेट ने निर्णय लिया कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले नकल माफिया को कम से कम 10 वर्ष की सजा और 10 करोड़ रुपये तक फाइन की व्यवस्था की गयी। कैबिनेट ने पास कर लिया है। सोमवार को संसद में यह बिल आने वाला है। मानकर चलिए नकल माफिया मिट्टी में मिलेंगे। माफिया को मिट्टी में मिलने से कोई रोक नहीं सकता।

योगी ने कहा कि ये नकल माफिया कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की विरासत है। इन्होंने पाला हुआ था। आज सामने आकर कैसे अपना चेहरा दिखा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की है कि छात्रों के साथ खिलवाड़ करने का किसी ने भी दुस्साहस किया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। नीट की परीक्षा एक समयसीमा के अंदर करवा कर के छात्रों का साल खराब न हो इसके लिए समयसीमा में परिणाम भी दे दिया। जिन नकल माफियाओं ने पर्चा लीक कराए उनकी गिरफ्तारी हुई। उनकी संपत्तियां जब्त होंगी। कल आपने देखा होगा कि एनटीए के 37 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया। उनकी सेवाएं हमेशा के लिए समाप्त कर दी गयी। यह छात्रों के हित में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उठाए गए कड़े कदम हैं। इसके लिए उनका स्वागत करता हूं, अभिनंदन करता हूं।प्रधानमंत्री मोदी ने 12 सालों में युवाओं के हित में इस प्रकार कई कदम उठाए हैं। नकल माफियाओं की जगह जेल या जहन्नुम होगी।इस मौके पर प्रभारी मंत्री अजीत पाल, मंत्री कृष्णा पासवान, राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, जनप्रतिनिधि समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें जनप्रतिनिधिः नितिन नवीन

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानमंडल दल की बैठक शनिवार को प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में आयोजित की गई।...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें जनप्रतिनिधिः नितिन नवीन

सीएमआई आनंद मिश्रा फिर बने एनआरएमयू वाणिज्य शाखा के मंत्री

लखनऊ। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन, वाणिज्य शाखा, लखनऊ  के त्रैवार्षिक अधिवेशन में रेल कर्मचारियों ने एक बार फिरलखनऊ...
उत्तर प्रदेश 
सीएमआई आनंद मिश्रा फिर बने एनआरएमयू वाणिज्य शाखा के मंत्री

बिहार बंद के दौरान कई जिलों में हिंसा: पटना में लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग और पथराव

पटना। नीट पेपर लीक मामले, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज के...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
बिहार बंद के दौरान कई जिलों में हिंसा: पटना में लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग और पथराव

एलटीटी गोरखपुर ट्रेन की पेंट्रीकार से अनधिकृत पैकेज्ड पेयजल जब्त

पेंट्री स्टोर में मिला गैर-अनुमोदित ब्रांड का 1140 बोतल पैकेज्ड पेयजल लखनऊ। यात्रियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खानपान सेवाएं उपलब्ध...
उत्तर प्रदेश 
एलटीटी गोरखपुर ट्रेन की पेंट्रीकार से अनधिकृत पैकेज्ड पेयजल जब्त

उत्तर प्रदेश

सीएमआई आनंद मिश्रा फिर बने एनआरएमयू वाणिज्य शाखा के मंत्री

लखनऊ। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन, वाणिज्य शाखा, लखनऊ  के त्रैवार्षिक अधिवेशन में रेल कर्मचारियों ने एक बार फिरलखनऊ...
उत्तर प्रदेश 
सीएमआई आनंद मिश्रा फिर बने एनआरएमयू वाणिज्य शाखा के मंत्री

एलटीटी गोरखपुर ट्रेन की पेंट्रीकार से अनधिकृत पैकेज्ड पेयजल जब्त

पेंट्री स्टोर में मिला गैर-अनुमोदित ब्रांड का 1140 बोतल पैकेज्ड पेयजल लखनऊ। यात्रियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खानपान सेवाएं उपलब्ध...
उत्तर प्रदेश 
एलटीटी गोरखपुर ट्रेन की पेंट्रीकार से अनधिकृत पैकेज्ड पेयजल जब्त

सपा सांसद डिंपल यादव ने शिक्षा मंंत्री के इस्तीफे को बच्चों के साहस की जीत बताया

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद डिंपल यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बच्चों के साहस,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 सपा सांसद डिंपल यादव ने शिक्षा मंंत्री के इस्तीफे को बच्चों के साहस की जीत बताया