प्लेग्रुप के मासूम ने पैंट में किया पेशाब तो शिक्षिका ने गर्म चाकू से दागा, पुलिस में दर्ज शिकायत

—परिजनों से अभद्रता, पुलिस जांच में जुटी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के लालपुर थाना क्षेत्र के अकथा स्थित एक निजी स्कूल में बच्चे के साथ अमानवीयता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्लेग्रुप में पढ़ने वाले 5 वर्षीय मासूम छात्र ने पैंट में पेशाब कर दिया तो आगबबूला हुई महिला शिक्षिका ने गर्म चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट जला दिया। आरोप है कि शिकायत लेकर पहुंचे परिजनों के साथ स्कूल प्रबंधन ने भी बदसलूकी और धमकी दी। शनिवार को परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अकथा निवासी अधिवक्ता केशरी जायसवाल का 5 वर्षीय बेटा स्थानीय निजी स्कूल में प्लेग्रुप का छात्र है। बीते शुक्रवार को कक्षा में पढ़ाई के दौरान बच्चे को लघुशंका (पेशाब) महसूस हुई, तो उसने शिक्षिका से शौचालय जाने की अनुमति मांगी। आरोप है कि शिक्षिका ने उसे डांटकर बैठा दिया। कंट्रोल न होने के कारण बच्चे ने पैंट में ही पेशाब कर दिया। इससे उग्र हुई शिक्षिका ने क्रूरता की हदें पार करते हुए गर्म चाकू से बच्चे के प्राइवेट पार्ट को दाग दिया और किसी को बताने पर दोबारा जलाने की धमकी दी।

जनपद में पुलिस का सघन अभियान: 5 थानों से 14 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : जनपद में पुलिस का सघन अभियान: 5 थानों से 14 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

अत्यधिक दर्द और सहमे हुए अवस्था में जब बच्चा घर पहुंचा, तो उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। आक्रोशित स्वजन जब स्कूल प्रबंधन से शिकायत करने पहुंचे, तो आरोप है कि प्रधानाचार्य और प्रबंधक ने कार्रवाई करने के बजाय परिजनों को ही धमकाकर उनकी एक न सुनी। इसके बाद परिजनों ने लालपुर थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षिका और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ लिखित तहरीर दी। इस मामले में लालपुर पुलिस ने बताया कि पीड़ित बच्चे के परिजनों ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर बच्चे को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जांच चल रही रही है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर,इस घटना के सामने आने के बाद से स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी रोष व्याप्त है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें जनप्रतिनिधिः नितिन नवीन

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानमंडल दल की बैठक शनिवार को प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में आयोजित की गई।...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें जनप्रतिनिधिः नितिन नवीन

सीएमआई आनंद मिश्रा फिर बने एनआरएमयू वाणिज्य शाखा के मंत्री

लखनऊ। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन, वाणिज्य शाखा, लखनऊ  के त्रैवार्षिक अधिवेशन में रेल कर्मचारियों ने एक बार फिरलखनऊ...
उत्तर प्रदेश 
सीएमआई आनंद मिश्रा फिर बने एनआरएमयू वाणिज्य शाखा के मंत्री

बिहार बंद के दौरान कई जिलों में हिंसा: पटना में लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग और पथराव

पटना। नीट पेपर लीक मामले, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज के...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
बिहार बंद के दौरान कई जिलों में हिंसा: पटना में लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग और पथराव

एलटीटी गोरखपुर ट्रेन की पेंट्रीकार से अनधिकृत पैकेज्ड पेयजल जब्त

पेंट्री स्टोर में मिला गैर-अनुमोदित ब्रांड का 1140 बोतल पैकेज्ड पेयजल लखनऊ। यात्रियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खानपान सेवाएं उपलब्ध...
उत्तर प्रदेश 
एलटीटी गोरखपुर ट्रेन की पेंट्रीकार से अनधिकृत पैकेज्ड पेयजल जब्त

उत्तर प्रदेश

सीएमआई आनंद मिश्रा फिर बने एनआरएमयू वाणिज्य शाखा के मंत्री

लखनऊ। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन, वाणिज्य शाखा, लखनऊ  के त्रैवार्षिक अधिवेशन में रेल कर्मचारियों ने एक बार फिरलखनऊ...
उत्तर प्रदेश 
सीएमआई आनंद मिश्रा फिर बने एनआरएमयू वाणिज्य शाखा के मंत्री

एलटीटी गोरखपुर ट्रेन की पेंट्रीकार से अनधिकृत पैकेज्ड पेयजल जब्त

पेंट्री स्टोर में मिला गैर-अनुमोदित ब्रांड का 1140 बोतल पैकेज्ड पेयजल लखनऊ। यात्रियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खानपान सेवाएं उपलब्ध...
उत्तर प्रदेश 
एलटीटी गोरखपुर ट्रेन की पेंट्रीकार से अनधिकृत पैकेज्ड पेयजल जब्त

सपा सांसद डिंपल यादव ने शिक्षा मंंत्री के इस्तीफे को बच्चों के साहस की जीत बताया

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद डिंपल यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बच्चों के साहस,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 सपा सांसद डिंपल यादव ने शिक्षा मंंत्री के इस्तीफे को बच्चों के साहस की जीत बताया