जनपद में पुलिस का सघन अभियान: 5 थानों से 14 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराधियों पर लगातार शिकंजा, हत्या के प्रयास, एनडीपीएस, पॉक्सो, चोरी और मारपीट समेत कई मामलों के आरोपी दबोचे गए।

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

लखीमपुर-खीरी,25 जुलाई (तरुणमित्र)। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खीरी पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता मिली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए गए सघन अभियान के दौरान जनपद के पांच विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 14 वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें संबंधित न्यायालयों के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया।
 
पुलिस अभियान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी एवं पश्चिमी) तथा संबंधित क्षेत्राधिकारियों के निकट पर्यवेक्षण में थाना ईसानगर, तिकुनियां, सिंगाही, मोहम्मदी और हैदराबाद पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया। अभियान के दौरान हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट, चोरी, आबकारी अधिनियम, मारपीट, धमकी तथा अन्य आपराधिक मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।
 
थानावार कार्रवाई पर एक नजर
 
ईसानगर पुलिस ने वर्ष 2007 से हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
 
तिकुनियां पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम से जुड़े दो वांछित अभियुक्तों को दबोचा।
सिंगाही पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में लंबे समय से वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
 
मोहम्मदी पुलिस ने आबकारी अधिनियम, चोरी, मारपीट, दहेज प्रताड़ना और अन्य मामलों में कुल सात वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अभियान की सबसे बड़ी कार्रवाई की।
हैदराबाद पुलिस ने मारपीट और धमकी से जुड़े मामलों में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।
 
खीरी पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार सक्रिय हैं, ताकि कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

जंतर-मंतर से सीजेपी का ऐलान, इस्तीफा अंत नहीं शुरुआत; परीक्षा सुधार की लड़ाई रहेगी जारी 

छात्र के शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक आंदोलन की ताकत से झुकी सरकार: सीजेपी नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के...
राष्ट्रीय 
जंतर-मंतर से सीजेपी का ऐलान, इस्तीफा अंत नहीं शुरुआत; परीक्षा सुधार की लड़ाई रहेगी जारी 

सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि नकल माफिया समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की देन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार

आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र लाने की तैयारी नई दिल्ली। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक मामले में...
राष्ट्रीय 
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार

प्लेग्रुप के मासूम ने पैंट में किया पेशाब तो शिक्षिका ने गर्म चाकू से दागा, पुलिस में दर्ज शिकायत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के लालपुर थाना क्षेत्र के अकथा स्थित एक निजी स्कूल में बच्चे के साथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्लेग्रुप के मासूम ने पैंट में किया पेशाब तो शिक्षिका ने गर्म चाकू से दागा, पुलिस में दर्ज शिकायत

उत्तर प्रदेश

सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि नकल माफिया समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की देन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

प्लेग्रुप के मासूम ने पैंट में किया पेशाब तो शिक्षिका ने गर्म चाकू से दागा, पुलिस में दर्ज शिकायत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के लालपुर थाना क्षेत्र के अकथा स्थित एक निजी स्कूल में बच्चे के साथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्लेग्रुप के मासूम ने पैंट में किया पेशाब तो शिक्षिका ने गर्म चाकू से दागा, पुलिस में दर्ज शिकायत

डेन्जर जोन 2225’ गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, लूट-छिनैती का माल और तमंचा बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हंडिया पुलिस एवं सर्विलांस की टीम ने शनिवार को लूट और छिनैती की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डेन्जर जोन 2225’ गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, लूट-छिनैती का माल और तमंचा बरामद