डेन्जर जोन 2225’ गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, लूट-छिनैती का माल और तमंचा बरामद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हंडिया पुलिस एवं सर्विलांस की टीम ने शनिवार को लूट और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह‘डेन्जर जोन 2225’ गैंग के फरार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो मंगलसूत्र, दो अंगूठी, मोबाइल फोन, 12,700 रुपये नकद, तमंचा-कारतूस और वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में उतरांव थाना क्षेत्र के जालापुर गांव निवासी संजय कुमार सिंह उर्फ सोनू निवासी जालापुर, उतरांव, इसी थाना क्षेत्र के मर्दापुर गांव निवासी अमन सिंह , थरवई थाना क्षेत्र के मनेठी बेलवा गांव निवासी अश्वनी भारतीया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हंडिया क्षेत्र के भेस्की ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। पूरे गिरोह का खुलासा महिला से जेवर और मोबाइल लूट की जांच के दौरान हुआ।

दशमोत्तर छात्रवृत्ति: आवेदन का शेड्यूल जारी, 15 सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन फॉर्म ये खबर भी पढ़े : दशमोत्तर छात्रवृत्ति: आवेदन का शेड्यूल जारी, 15 सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन फॉर्म

उल्लेखनीय है कि 18 जुलाई को भेस्की रेलवे ओवरब्रिज के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति की पत्नी से जेवर, मोबाइल और रुपये से भरा पर्स छीन लिया था। मामले में हंडिया थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों को बदमाशों की तलाश में लगाया गया था। जांच के दौरान पुलिस को ‘डेन्जर जोन 2225’ नाम के गैंग की जानकारी मिली।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे योजनाबद्ध तरीके से लूट और छिनैती की घटनाएं करते थे। पुलिस के अनुसार, गैंग के संचालक अश्वनी भारतीया को लूटे गए माल में हिस्सा दिया जाता था। आरोपितों ने 16 मई को सरायममरेज और 19 जून को उतरांव क्षेत्र में हुई छिनैती की घटनाओं में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है।

चोरी की बाइक से करते थे वारदात

पुलिस के मुताबिक आरोपितों के पास से बरामद दोनों मोटरसाइकिलें बिना नंबर प्लेट की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक स्प्लेंडर बाइक 21 जुलाई को झूंसी क्षेत्र से चोरी की गई थी, जबकि अपाचे बाइक भी झूंसी से चोरी की गई थी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तीनों आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास है।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हंडिया पुलिस और एसओजी एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने लूट-छिनैती के मामले में तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटे गए जेवर, नकदी, मोबाइल फोन, अवैध तमंचा-कारतूस और वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। पूछताछ में आरोपियों से पूर्व में हुई कुछ अन्य छिनैती की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी मिली है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और उनके साथ जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 317(2) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया छात्रों की जीत

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया छात्रों की जीत

जंतर-मंतर से सीजेपी का ऐलान, इस्तीफा अंत नहीं शुरुआत; परीक्षा सुधार की लड़ाई रहेगी जारी 

छात्र के शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक आंदोलन की ताकत से झुकी सरकार: सीजेपी नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के...
राष्ट्रीय 
जंतर-मंतर से सीजेपी का ऐलान, इस्तीफा अंत नहीं शुरुआत; परीक्षा सुधार की लड़ाई रहेगी जारी 

सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि नकल माफिया समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की देन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश