दशमोत्तर छात्रवृत्ति: आवेदन का शेड्यूल जारी, 15 सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन फॉर्म

सीडीओ ने शिक्षण संस्थानों और छात्रों से समय-सीमा का पालन करने की अपील की

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

  • एफिलिएटिंग एजेंसियों को 30 अगस्त तक सत्यापन पूरा करने के निर्देश

बिजनौर। जनपद के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2026-27 की दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के लिए शासन ने विस्तृत समय-सारिणी जारी कर दी है। मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह ने सभी शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, एफिलिएटिंग एजेंसियों और छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।

सीडीओ ने बताया कि शिक्षण संस्थानों को छात्रवृत्ति मास्टर डाटा बेस में शामिल होने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है, जबकि विश्वविद्यालय एवं एफिलिएटिंग एजेंसियों को शुल्क सहित अन्य विवरणों का सत्यापन 30 अगस्त 2026 तक पूरा करना होगा।

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस ये खबर भी पढ़े : पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं 15 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन या नवीनीकरण कर सकेंगे तथा आवेदन की हार्डकॉपी संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करनी होगी। इसके बाद संस्थानों को 25 अक्टूबर 2026 तक बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, अंक, उपस्थिति का सत्यापन, अपात्र आवेदनों को निरस्त करते हुए पात्र आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन एवं अग्रसारण करना होगा।

इसके अलावा 15 सितंबर से 20 नवंबर 2026 तक विश्वविद्यालय एवं एफिलिएटिंग एजेंसियां वास्तविक छात्र संख्या का सत्यापन करेंगी तथा अपात्र छात्रों, पाठ्यक्रमों एवं संस्थाओं को ब्लॉक करने की कार्रवाई करेंगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे पाठ्यक्रम, सीटों की संख्या, निर्धारित शुल्क, विश्वविद्यालय संबद्धता सहित सभी आवश्यक विवरण समय से मास्टर डाटा में अपडेट करें। वहीं छात्र-छात्राओं से अपील की गई है कि वे 15 अक्टूबर 2026 से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन हर हाल में पूरा करें, ताकि छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ समय पर मिल सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन अथवा अपूर्ण अभिलेखों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी, शिक्षण संस्थान और छात्र-छात्राएं शासन द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सीवान में नीट प्रदर्शन बेकाबू, हिंसा से दहला पूरा शहर, पुलिस पर पथराव-फायरिंग

सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान  सीवान। नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र...
बिहार 
सीवान में नीट प्रदर्शन बेकाबू, हिंसा से दहला पूरा शहर, पुलिस पर पथराव-फायरिंग

डेन्जर जोन 2225’ गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, लूट-छिनैती का माल और तमंचा बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हंडिया पुलिस एवं सर्विलांस की टीम ने शनिवार को लूट और छिनैती की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डेन्जर जोन 2225’ गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, लूट-छिनैती का माल और तमंचा बरामद

स्वामी चिदानन्द के सान्निध्य में मांगे राम अग्रवाल की 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में आयोजित सनातन स्वयं एक सेतु चिदानन्द सरस्वती डोईवाला, देहरादून। सेवा, संस्कार, शिक्षा और...
उत्तराखंड 
स्वामी चिदानन्द के सान्निध्य में मांगे राम अग्रवाल की 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

3,000 लीटर डीज़ल के धुएँ की जगह केवल जलवाष्प का उत्सर्जन ,भारत की हाइड्रोजन ट्रेन की कहानी

गोरखपुर।  भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को 17 जुलाई, 2026 को दिल्ली क्षेत्र में जींद–सोनीपत रेलखंड पर हरी झंडी दिखाकर...
उत्तर प्रदेश 
3,000 लीटर डीज़ल के धुएँ की जगह केवल जलवाष्प का उत्सर्जन ,भारत की हाइड्रोजन ट्रेन की कहानी

वृद्धजनों व दिव्यांग जनो  के बीच पहुंचकर सुनी गई समस्याएं, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत आज दिनांक 24.07.2026 को...
उत्तर प्रदेश 
वृद्धजनों व दिव्यांग जनो  के बीच पहुंचकर सुनी गई समस्याएं, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

उत्तर प्रदेश

डेन्जर जोन 2225’ गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, लूट-छिनैती का माल और तमंचा बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हंडिया पुलिस एवं सर्विलांस की टीम ने शनिवार को लूट और छिनैती की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डेन्जर जोन 2225’ गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, लूट-छिनैती का माल और तमंचा बरामद

3,000 लीटर डीज़ल के धुएँ की जगह केवल जलवाष्प का उत्सर्जन ,भारत की हाइड्रोजन ट्रेन की कहानी

गोरखपुर।  भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को 17 जुलाई, 2026 को दिल्ली क्षेत्र में जींद–सोनीपत रेलखंड पर हरी झंडी दिखाकर...
उत्तर प्रदेश 
3,000 लीटर डीज़ल के धुएँ की जगह केवल जलवाष्प का उत्सर्जन ,भारत की हाइड्रोजन ट्रेन की कहानी

वृद्धजनों व दिव्यांग जनो  के बीच पहुंचकर सुनी गई समस्याएं, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत आज दिनांक 24.07.2026 को...
उत्तर प्रदेश 
वृद्धजनों व दिव्यांग जनो  के बीच पहुंचकर सुनी गई समस्याएं, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

केन्द्र सरकार ने सीजेपी की मांगे मानी, छात्रों ने की आंदोलन खत्म करने की घोषणा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शिक्षा सुधारों के लिए जंतर-मंतर और देशभर में आंदोलन कर रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी)...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
केन्द्र सरकार ने सीजेपी की मांगे मानी, छात्रों ने की आंदोलन खत्म करने की घोषणा