गृहकलह से टूटा परिवार: दो मासूमों को छोड़ महिला ने फंदे से दी जान

हाथ से लिखा सुसाइड नोट मिला

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब

  • पुलिस मामले की जांच में जुटी

उतरौला( बलरामपुर )। उतरौला के आर्यनगर मोहल्ले में शुक्रवार रात घरेलू कलह के चलते एक महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से मृतका का हाथ से लिखा सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार आर्यनगर निवासी रजनी सोनी ने शुक्रवार शाम करीब 8 बजे अपने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर छत के पंखे से लटक गईं। घटना के समय पति राज कुमार दुकान पर थे। घर में वृद्ध सास और दो छोटे बच्चे मौजूद थे। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने परिजनों को अनहोनी का शक हुआ। दरवाजा तोड़कर देखा तो रजनी फंदे से लटकी थीं। इसके बाद आसपास भीड़ जुट गई।

25 जुलाई को गजफरपुर में आयोजित होगा निःशुल्क माटीकला जागरूकता कार्यक्रम ये खबर भी पढ़े : 25 जुलाई को गजफरपुर में आयोजित होगा निःशुल्क माटीकला जागरूकता कार्यक्रम

पुलिस को घटनास्थल से एक हस्तलिखित सुसाइड नोट मिला है। इसमें रजनी ने लिखा है कि वह अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रही हैं। नोट में अपने जेवर और अन्य सामान मायके वालों को सौंपने का भी उल्लेख है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। 

मृतका का मायका भी आर्यनगर स्थित नई हनुमानगढ़ी के सामने है। पिता वीरेंद्र सोनी ने बताया कि बेटी ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे निर्णय लेंगे। सीओ उतरौला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भातखण्डे विवि में “ दीक्षारम्भ–2026 ” का भव्य आयोजन

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए “ दीक्षारम्भ–2026 ”...
उत्तर प्रदेश 
भातखण्डे विवि में “ दीक्षारम्भ–2026 ” का भव्य आयोजन

धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर धरना स्थल में जश्न का माहौल, टॉफी बांटकर जताई ख़ुशी

धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करने पहुंचं थे धरना स्थल लखनऊ। शुक्रवार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के...
उत्तर प्रदेश 
धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर धरना स्थल में जश्न का माहौल, टॉफी बांटकर जताई ख़ुशी

रिश्ते को कलंकित कर सगी बहन को पत्नी बनाकर हड़पी भाई की 30 लाख की जमीन

सुशांत गोल्फ सिटी और निगोहां थाना पुलिस की संयुक्त सतर्कता से हत्थे चढ़ें आरोपी मोहनलालगंज , लखनऊ l ​कूटरचित...
उत्तर प्रदेश 
रिश्ते को कलंकित कर सगी बहन को पत्नी बनाकर हड़पी भाई की 30 लाख की जमीन

छात्रों के संघर्ष की ऐतिहासिक जीत: आबिद रज़ा 

   बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री आबिद रजा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को...