ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत! मल्टीलेवल पार्किंग दिलाएगी सीजी सिटी में जाम से निजात  

458 दो पहिया व 350 चार पहिया वाहनों की होगी क्षमता

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने किया परियोजना का निरीक्षण
  • सीजी सिटी में 20 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा अर्बन पार्क

लखनऊ। सीजी सिटी में इकाना क्रिकेट स्टेडियम के पास ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। लखनऊ विकास प्राधिकरण पलासियो मॉल के पीछे 38.47 करोड़ रूपये की लागत से मल्टीलेवल पार्किंग बना रहा है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शनिवार को परियोजना का निरीक्षण करके कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।

वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि भारत सरकार के अर्बन चैलेंज फंड से मल्टीलेवल पार्किंग के लिए फंड स्वीकृत हो गया है। उन्होंने बताया कि कुल 7635.8 वर्गमीटर क्षेत्रफल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्मित की जा रही है। इसके लोअर एवं अपर बेसमेंट में पार्किंग स्पेस विकसित किया जाएगा, जिसमें 458 दो पहिया व 350 चार पहिया वाहनों की पार्किंग की क्षमता होगी। वहीं, ऊपरी हिस्से में लगभग 3900 वर्गमीटर क्षेत्रफल में पार्क विकसित किया जाएगा। इससे इकाना स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच व पलासियो मॉल में वीकेंड के दौरान क्षेत्र में लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस दौरान उपाध्यक्ष ने अर्बन वेटलैंड के पास निर्मित नौसेना शौर्य संग्रहालय का भी निरीक्षण किया और इसके संचालन एवं अनुरक्षण के सम्बंध में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये।

जनपद में पुलिस का सघन अभियान: 5 थानों से 14 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : जनपद में पुलिस का सघन अभियान: 5 थानों से 14 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सीजी सिटी में अर्बन पार्क के रूप में शहर को एक और नया और आधुनिक ग्रीन स्पेस मिलने वाला है। एलडीए 20 करोड़ रूपये की लागत से 21 एकड़ क्षेत्रफल में अर्बन पार्क विकसित कर रहा है। पार्क में ओपन एयर थियेटर, फूड कोर्ट, लाइब्रेरी, टॉयलेट, वॉटर बॉडी, पाथ-वे, लैंडस्केप एवं स्पोर्टस एरीना समेत अन्य सुविधाएं होंगी। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मौके पर निरीक्षण करके नवम्बर, 2026 तक समस्त कार्य पूर्ण कराकर नागरिकों के लिए पार्क खोलने के निर्देश दिये।

वीसी प्रथमेश कुमार ने सुशांत गोल्फ सिटी में जश्न रियल्टी ग्रुप द्वारा विकसित की जा रही कालोनी का भी निरीक्षण किया। एलडीए द्वारा परियोजना का ले-आउट स्वीकृत किया गया है। उपाध्यक्ष ने योजना में विकसित की जा रही सड़क, नाली, ग्रीन बेल्ट आदि मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि आबादी के अनुपात के अनुसार ही बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएं। साथ ही अतिरिक्त पार्किंग एरिया देने और ग्रीन बेल्ट में अतिरिक्त निर्माण न करने के निर्देश दिये।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

जैतीपुर/शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण...
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

नर्सिंग अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला

लखनऊ। अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुरक्षा और संक्रमण दर को न्यूनतम स्तर पर लाने में नर्सिंग अधिकारियों की भूमिका...
उत्तर प्रदेश 
नर्सिंग अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला

केजीएमयू में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, केजीएमयू के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ,क्वीन मैरी में विभागाध्यक्ष प्रो. अंजू अग्रवाल और...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक

बच्ची की रोबोटिक थायराइड सर्जरी कर किया कीर्तिमान स्थापित

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टरों ने छह वर्षीय बच्ची की सफल रोबोटिक थायरॉयड सर्जरी कर एक नया...