थाना महुली में संभ्रांत नागरिकों एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित की गई महत्वपूर्ण बैठक
संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र* के पर्यवेक्षण में आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना महुली परिसर में ग्राम प्रधानों, डीजे संचालकों, कांवड़ यात्रा समितियों, संभ्रांत नागरिकों तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांवड़ यात्रा के निर्धारित मार्ग, यात्रा की तिथियों, श्रद्धालुओं की संख्या, रात्रि विश्राम स्थलों, जलाभिषेक के स्थानों, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, विद्युत सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, पेयजल व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने पर बल दिया गया ।
डीजे संचालकों को निर्देशित किया गया कि शासन द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा एवं नियमों का पूर्ण पालन करें। अश्लील, भड़काऊ अथवा सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले गीतों का प्रसारण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का स्टंट, हथियारों का प्रदर्शन, नशे का सेवन, तेज रफ्तार वाहन संचालन अथवा यातायात बाधित करने जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई।
बैठक में सभी ग्राम प्रधानों एवं आयोजन समितियों से अपील की गई कि कांवड़ यात्रा में शामिल प्रत्येक श्रद्धालु अनुशासन, संयम एवं मर्यादा का पालन करे। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अपुष्ट अथवा भ्रामक सूचना साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
*राजस्व विभाग एवं पुलिस*द्वारा संयुक्त रूप से यात्रा मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा कांवड़ यात्रा को सौहार्द, भाईचारे एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराने का संकल्प लिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
