संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा थाना समाधान दिवस पर संयुक्त रुप से थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस के आयोजन पर फरियादियों से उनकी समस्याओं को मौके पर सुना गया।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों के शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
अधिकारीद्वय ने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि आवश्यकतानुसार पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौके का निरीक्षण करने के बाद ही मामले का निस्तारण करें।
तत्पश्चात शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध मे फीडबैक भी लिया गया।इस अवसर पर राजस्व व पुलिस के अधिकारी / कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।