जंतर-मंतर पर हाई वोल्टेज ड्रामा, संसद मार्च से पहले लाठीचार्ज, बैरिकेड तोड़ने पर पुलिस का एक्शन

दिल्ली पुलिस के बीच टकराव के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया तथा कई लोगों को हिरासत में लिया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारी तनाव का माहौल बन गया। शिक्षा व्यवस्था में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना दे रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के हजारों प्रदर्शनकारी संसद की ओर कूच करने के लिए एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच टकराव के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया तथा कई लोगों को हिरासत में लिया।

सुबह करीब 9 बजे प्रस्तावित संसद मार्च से पहले ही जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुट गए। प्रदर्शनकारियों ने संसद की ओर बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन दिल्ली पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। मौके पर बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान तैनात किए गए थे। इसके साथ ही वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले छोड़ने वाले विशेष वाहन भी तैयार रखे गए थे।

मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी की सांसदों से अपील, तर्क और तथ्य से मजबूत करें अपनी आवाज ये खबर भी पढ़े : मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी की सांसदों से अपील, तर्क और तथ्य से मजबूत करें अपनी आवाज

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद कई प्रदर्शनकारियों और कुछ नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। जानकारी के अनुसार, कालकाजी क्षेत्र की निगम पार्षद आशु ठाकुर को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर अज्ञात स्थान पर भेज दिया।

दिल्ली पुलिस ने अनुमति न होने की बात कही

दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि सीजेपी द्वारा प्रस्तावित संसद मार्च के लिए न तो कोई अनुमति ली गई थी और न ही अनुमति दी गई थी। पुलिस के अनुसार, नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू है, जिसके तहत बिना अनुमति पांच या उससे अधिक लोगों के जुलूस और प्रदर्शन पर रोक है।

पुलिस उपायुक्त ने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी अनधिकृत प्रदर्शन में शामिल न हों। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सीजेपी का दावा—शांतिपूर्ण रहेगा मार्च

इस बीच सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि उनका संसद मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण है और उन्हें कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर है तथा वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात संसद तक पहुंचाना चाहते हैं।

सोनम वांगचुक ने रखीं तीन शर्तें

उधर, 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपने अनशन को समाप्त करने के लिए तीन शर्तें रखी हैं। सोशल मीडिया पर जारी संदेश में उन्होंने कहा कि वे अपना अनशन तभी समाप्त करेंगे जब उनकी तीन में से कोई एक शर्त पूरी होगी।

उन्होंने पहली शर्त के रूप में सरकार से शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पेपर लीक की घटनाओं की जिम्मेदारी स्वीकार करने की मांग की। दूसरी शर्त में उन्होंने कहा कि सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल को संसद जाने दिया जाए और सांसद यह भरोसा दें कि वे इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे। तीसरी शर्त के तहत उन्होंने कहा कि यदि स्वास्थ्य कारणों से यह संभव नहीं है तो सांसद सफदरजंग अस्पताल पहुंचकर उन्हें यही आश्वासन दें।

दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

संसद मार्च और मानसून सत्र को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। जंतर-मंतर और संसद मार्ग सहित आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

फिलहाल जंतर-मंतर और आसपास के क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने में जुटी है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सोनम वांगचुक मामला: 'अस्पताल कानून-प्रवर्तन एजेंसियों का विस्तार बनता दिख रहा'

नई दिल्ली: सफदरजंग अस्पताल और वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
सोनम वांगचुक मामला: 'अस्पताल कानून-प्रवर्तन एजेंसियों का विस्तार बनता दिख रहा'

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार दबाव में, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच मामूली गिरावट के साथ कारोबार होता...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार दबाव में, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट

फतेहनगर: LPG सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, लोगों को दमकल ने सुरक्षित निकाला

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के फतेह नगर इलाके में मंगलवार तड़के एक मकान की पार्किंग में लगी आग ने कुछ...
दिल्ली 
फतेहनगर:  LPG सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, लोगों को दमकल ने सुरक्षित निकाला

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख, एशियाई बाजारों में तेजी; निक्केई और कोस्पी में जोरदार उछाल

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख, एशियाई बाजारों में तेजी; निक्केई और कोस्पी में जोरदार उछाल

उत्तर प्रदेश

बिजली ट्रांसफार्मर से टकराकर नाले में गिरा अनियंत्रित ट्राला , शरीर मे सरिया घुसने से चालक की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला के पास आज सुबह 6 बजे के करीब एक...
उत्तर प्रदेश 
बिजली ट्रांसफार्मर से टकराकर नाले में गिरा अनियंत्रित ट्राला , शरीर मे सरिया घुसने से चालक की मौत

फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में दबंगो ने पीटपीट कर युवक की हत्या कर दी।...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

प्रयागराज: कुम्हारों को मिलेगा आधुनिक उपकरणों का लाभ, 23 जुलाई को होगा चयन साक्षात्कार

प्रयागराज। पारंपरिक कुम्हारी कला को आधुनिक तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड लगातार कार्य...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: कुम्हारों को मिलेगा आधुनिक उपकरणों का लाभ, 23 जुलाई को होगा चयन साक्षात्कार

बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बाढ़ हो या सूखा, प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा, किसानों की फसल और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री