फतेहनगर: LPG सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, लोगों को दमकल ने सुरक्षित निकाला

दमकल की नौ गाड़ियों ने मौके पर संभाला मोर्चा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के फतेह नगर इलाके में मंगलवार तड़के एक मकान की पार्किंग में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया।

आग की चपेट में दो कारें, दो स्कूटी और ग्राउंड प्लस तीन मंजिला मकान का निचला हिस्सा आ गया। घटना के दौरान दो एलपीजी सिलेंडरों में धमाके होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं ये खबर भी पढ़े : पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

हालांकि दमकल कर्मियों की तत्परता से आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, सुबह करीब 3:48 बजे फतेह नगर स्थित डी-177, जेल रोड, रणबीर बेकरी के पास एक मकान की पार्किंग में आग लगने की सूचना मिली। मामले की सूचना मिलते ही दमकल की कुल नौ गाड़ियों को मौके पर लगाया गया।

अग्निशमन विभाग के अनुसार, आग पार्किंग में खड़े वाहनों से फैलकर मकान तक पहुंच गई। इसी दौरान घर में रखे दो एलपीजी सिलेंडरों में विस्फोट हो गया, जिससे आग और तेजी से फैलने लगी।

दमकल कर्मियों ने बिना देर किए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और मकान में फंसे आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने करीब छह बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जबकि सुबह 6:35 बजे 'स्टॉप फायर' घोषित कर दिया गया। समय रहते बचाव अभियान चलाए जाने के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि आग की शुरुआत पार्किंग क्षेत्र से हुई थी। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में कुछ समय तक दहशत का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

उच्चाधिकारियों ने कावड़ यात्रा की तैयारी का किया निरीक्षण,दिए निर्देश

बस्ती - मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह तथा आईजी संजीव त्यागी ने कावड़ यात्रा की तैयारी संबंधी अधिकारियों के साथ बैठक किया।...
उत्तर प्रदेश 
उच्चाधिकारियों ने कावड़ यात्रा की तैयारी का किया निरीक्षण,दिए निर्देश

सीडब्लूसी ने नेपाल दूतावास के अधिकृत प्रतिनिधि को सौपा बालक को अपने साथ ले जाने का अधिकार पत्र

बस्ती - नेपाल देश से भटक कर भारत मे आये बालक को नेपाल स्थित उसके घर भेजनें मे बस्ती सी...
उत्तर प्रदेश 
 सीडब्लूसी ने नेपाल दूतावास के अधिकृत प्रतिनिधि को सौपा बालक को अपने साथ ले जाने का अधिकार पत्र

भूगर्भ जल संरक्षण हेतु बजाज चीनी मिल रुधौली में जन-जागरूकता संगोष्ठी का भव्य आयोजन

बस्ती (रुधौली) - भूगर्भ जल के निरंतर गिरते जलस्तर पर अत्यंत चिंता व्यक्त करने एवं जल संरक्षण के प्रति जन-सामान्य...