संसद मार्च से पहले सुरक्षा बढ़ी, सोनम वांगचुक की अनशन समाप्त करने के लिए तीन शर्तें

संसद क्षेत्र में पुलिस, आरएएफ और वज्र वाहन तैनात

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। मानसून सत्र के पहले दिन आज प्रस्तावित संसद मार्च को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपने अनशन की समाप्ति के लिए तीन शर्ते रखी हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट में वांगचुक ने कहा कि वे 20 जुलाई को अपना अनशन तभी समाप्त करेंगे, जब उनकी तीन में से कोई एक शर्त पूरी होगी। उधर, उनकी पत्नी ने उन्हें निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने की मांग को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय की खंडपीठ का रुख किया है।

सोनम का कहना है कि वे अनशन तभी समाप्त करेंगे, यदि सरकार शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं और प्रश्नपत्र लीक जैसे मामलों की जिम्मेदारी स्वीकार करे।

या फिर सीजेपी का नेतृत्व संसद के प्रवेश द्वार तक पहुंच जाए तथा विभिन्न दलों के सांसद उन्हें आश्वस्त करें कि वे इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे।

आमिर खान ने तोड़ा 17 साल पुराना भ्रम, बोले- '3 Idiots का रैंचो सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं था' ये खबर भी पढ़े : आमिर खान ने तोड़ा 17 साल पुराना भ्रम, बोले- '3 Idiots का रैंचो सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं था'

या फिर यदि स्वास्थ्य या अन्य कारणों से वह ऐसा करने में सक्षम नहीं होते, तो विभिन्न दलों के सांसद अस्पताल पहुंचकर उन्हें यही आश्वासन दें।

उधर, दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक आम यात्रियों के लिए बंद रखने की घोषणा की है।

संसद मार्च के मद्देनजर संसद परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स और वज्र वाहन तैनात किए गए हैं, जबकि संसद मार्ग थाना क्षेत्र के आसपास बैरिकेड लगाए गए हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सोनम वांगचुक मामला: 'अस्पताल कानून-प्रवर्तन एजेंसियों का विस्तार बनता दिख रहा'

नई दिल्ली: सफदरजंग अस्पताल और वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
सोनम वांगचुक मामला: 'अस्पताल कानून-प्रवर्तन एजेंसियों का विस्तार बनता दिख रहा'

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार दबाव में, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच मामूली गिरावट के साथ कारोबार होता...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार दबाव में, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट

फतेहनगर: LPG सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, लोगों को दमकल ने सुरक्षित निकाला

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के फतेह नगर इलाके में मंगलवार तड़के एक मकान की पार्किंग में लगी आग ने कुछ...
दिल्ली 
फतेहनगर:  LPG सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, लोगों को दमकल ने सुरक्षित निकाला

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख, एशियाई बाजारों में तेजी; निक्केई और कोस्पी में जोरदार उछाल

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख, एशियाई बाजारों में तेजी; निक्केई और कोस्पी में जोरदार उछाल

उत्तर प्रदेश

बिजली ट्रांसफार्मर से टकराकर नाले में गिरा अनियंत्रित ट्राला , शरीर मे सरिया घुसने से चालक की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला के पास आज सुबह 6 बजे के करीब एक...
उत्तर प्रदेश 
बिजली ट्रांसफार्मर से टकराकर नाले में गिरा अनियंत्रित ट्राला , शरीर मे सरिया घुसने से चालक की मौत

फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में दबंगो ने पीटपीट कर युवक की हत्या कर दी।...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

प्रयागराज: कुम्हारों को मिलेगा आधुनिक उपकरणों का लाभ, 23 जुलाई को होगा चयन साक्षात्कार

प्रयागराज। पारंपरिक कुम्हारी कला को आधुनिक तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड लगातार कार्य...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: कुम्हारों को मिलेगा आधुनिक उपकरणों का लाभ, 23 जुलाई को होगा चयन साक्षात्कार

बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बाढ़ हो या सूखा, प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा, किसानों की फसल और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री