ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख, एशियाई बाजारों में तेजी; निक्केई और कोस्पी में जोरदार उछाल

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए थे।

हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है।

अमेरिका स्टॉक मार्केट पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुआ। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 307.16 अंक यानी 0.59 प्रतिशत टूट कर 51,839.26 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत, अमेरिकी बाजार गिरावट के बाद एशियाई बाजारों पर दबाव ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत, अमेरिकी बाजार गिरावट के बाद एशियाई बाजारों पर दबाव

इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,443.28 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

इसके अलावा नैस्डेक 0.05 प्रतिशत फिसल कर 25,508.07 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 116.42 अंक 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,955.68 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 75.61 अंक यानी 0.72 प्रतिशत लुढ़क कर 10,524.76 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स ने 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक बढ़त के साथ 8,340.11 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 0.06 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 24,846.69 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि सिर्फ एक सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है। एशियाई बाजार में इकलौता गिफ्ट निफ्टी 0.17 प्रतिशत टूट कर 24,242 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 1,737.88 अंक यानी 2.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 65,879 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 1.17 प्रतिशत उछल कर 6,304.71 अंक के स्तर पर आ गया है।

कोस्पी इंडेक्स में आज जबरदस्त मजबूती नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 307.98 अंक यानी 4.73 प्रतिशत उछल कर 6,824.25 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

ताइवान वेटेड इंडेक्स ने भी आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 1,353.36 अंक यानी 3.19 प्रतिशत की उछाल के साथ 43,803.06 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,541.20 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.62 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,819.66 अंक के स्तर पर, हैंग सेंग इंडेक्स 0.14 प्रतिशत उछल कर 25,177 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,647.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

यूपी कैबिनेट : यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

-सार्वजनिक सेवाओं को मिलेगा नया आधार, आउटसोर्स व्यवस्था होगी और सुदृढ़
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी कैबिनेट : यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

उच्चाधिकारियों ने कावड़ यात्रा की तैयारी का किया निरीक्षण,दिए निर्देश

बस्ती - मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह तथा आईजी संजीव त्यागी ने कावड़ यात्रा की तैयारी संबंधी अधिकारियों के साथ बैठक किया।...
उत्तर प्रदेश 
उच्चाधिकारियों ने कावड़ यात्रा की तैयारी का किया निरीक्षण,दिए निर्देश

सीडब्लूसी ने नेपाल दूतावास के अधिकृत प्रतिनिधि को सौपा बालक को अपने साथ ले जाने का अधिकार पत्र

बस्ती - नेपाल देश से भटक कर भारत मे आये बालक को नेपाल स्थित उसके घर भेजनें मे बस्ती सी...