पूर्ण राज्य के दर्जा की मांग को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जंतर -मंतर पर किया प्रदर्शन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की सत्तारूढ़ पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व में जंतर -मंतर पर पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हम आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को उनके संसद, जम्मू- कश्मीर की जनता और उच्चतम न्यायालय को किए गए वादे को याद दिलाने के लिए इकट्ठा हुए हैं। हम अपने राज्य को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाए जाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। हम उन्हें उनकी प्रतिबद्धता याद दिलाने के लिए यहां आए हैं।

जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन का कहर, पुंछ-राजौरी में 8 की मौत; 12 लोग लापता ये खबर भी पढ़े : जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन का कहर, पुंछ-राजौरी में 8 की मौत; 12 लोग लापता

उल्लेखनीय है कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर से लद्दाख को अलग कर दो केंद्र शासित प्रदेश बनाए गए थे। वहीं उपमुख्यमंत्री और पार्टी नेता सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत दुर्भाग्य की बात है कि हमें दिल्ली जाकर प्रदर्शन करनी पड़ रही है। गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य का दर्जा वापस किए जाने का वादा किया था आज राज्य में सरकार बने 2 साल हो गए हैं।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

यूपी कैबिनेट : यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

-सार्वजनिक सेवाओं को मिलेगा नया आधार, आउटसोर्स व्यवस्था होगी और सुदृढ़
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी कैबिनेट : यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

उच्चाधिकारियों ने कावड़ यात्रा की तैयारी का किया निरीक्षण,दिए निर्देश

बस्ती - मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह तथा आईजी संजीव त्यागी ने कावड़ यात्रा की तैयारी संबंधी अधिकारियों के साथ बैठक किया।...
उत्तर प्रदेश 
उच्चाधिकारियों ने कावड़ यात्रा की तैयारी का किया निरीक्षण,दिए निर्देश

सीडब्लूसी ने नेपाल दूतावास के अधिकृत प्रतिनिधि को सौपा बालक को अपने साथ ले जाने का अधिकार पत्र

बस्ती - नेपाल देश से भटक कर भारत मे आये बालक को नेपाल स्थित उसके घर भेजनें मे बस्ती सी...