बड़े सर्किल रेट पर अधिवक्ताओं ने दर्ज कराई आपत्ति

पुराने सर्किल रेट को बहाल रखने की मांग

Published By Sonbhadra
On
Sonbhadra Picture

दुद्धी,सोनभद्र। उप निबंधन कार्यालय दुद्धी में सर्किल रेट बढ़ाने के प्रस्ताव का अधिवक्ताओं ने पुरजोर विरोध किया है। दुद्धी एवं सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से उप निबंधन कार्यालय पहुंचकर अपनी लिखित आपत्ति दर्ज कराई। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि सर्किल रेट में बढ़ोतरी दुद्धी क्षेत्र के गरीब किसानों के लिए अभिशाप साबित होगी। यदि इस जनविरोधी प्रस्ताव को वापस नहीं लिया गया, तो अधिवक्ता आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
संयुक्त रूप से दर्ज कराई आपत्ति-
शनिवार को दुद्धी बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता एकजुट होकर उप निबंधन कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने नए सर्किल रेट के प्रस्ताव के खिलाफ संयुक्त रूप से आपत्ति पत्र सौंपा। अधिवक्ताओं का कहना है कि क्षेत्र की भौगोलिक और आर्थिक स्थिति को नजरअंदाज करके सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
किसानों के लिए बनेगा अभिशाप-  
दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय ने कहा कि दुद्धी क्षेत्र आदिवासी बहुल और पिछड़ा इलाका है। यहाँ के किसान पूरी तरह खेती पर निर्भर हैं। सर्किल रेट बढ़ने से जमीनों की रजिस्ट्री महंगी हो जाएगी। इससे किसानों को अपनी ही जमीन की खरीद-बिक्री या लोन लेने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद यादव ने कहा कि यह फैसला किसानों के हित में नहीं है, इसलिए पुराने सर्किल रेट को ही बहाल रखा जाए।
मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी-
अधिवक्ताओं ने साफ तौर पर कहा कि प्रशासन का यह रवैया आम जनता और किसानों का शोषण करने वाला है। यदि उनकी जायज मांग को स्वीकार करते हुए बढ़े हुए सर्किल रेट के प्रस्ताव को निरस्त नहीं किया गया, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि क्षेत्र के किसानों और जनता के हक के लिए वे सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
 ये अधिवक्ता रहे मौजूद-विरोध प्रदर्शन और आपत्ति दर्ज कराने वालों में मुख्य रूप से जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अरुणोदय जौहरी, विजय कुमार समेत भारी संख्या में दुद्धी और सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

नवीनतम

जंतर-मंतर से सीजेपी का ऐलान, इस्तीफा अंत नहीं शुरुआत; परीक्षा सुधार की लड़ाई रहेगी जारी 

छात्र के शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक आंदोलन की ताकत से झुकी सरकार: सीजेपी नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के...
राष्ट्रीय 
जंतर-मंतर से सीजेपी का ऐलान, इस्तीफा अंत नहीं शुरुआत; परीक्षा सुधार की लड़ाई रहेगी जारी 

सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि नकल माफिया समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की देन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार

आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र लाने की तैयारी नई दिल्ली। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक मामले में...
राष्ट्रीय 
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार

प्लेग्रुप के मासूम ने पैंट में किया पेशाब तो शिक्षिका ने गर्म चाकू से दागा, पुलिस में दर्ज शिकायत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के लालपुर थाना क्षेत्र के अकथा स्थित एक निजी स्कूल में बच्चे के साथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्लेग्रुप के मासूम ने पैंट में किया पेशाब तो शिक्षिका ने गर्म चाकू से दागा, पुलिस में दर्ज शिकायत

सीवान में नीट प्रदर्शन बेकाबू, हिंसा से दहला पूरा शहर, पुलिस पर पथराव-फायरिंग

सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान  सीवान। नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र...
बिहार 
सीवान में नीट प्रदर्शन बेकाबू, हिंसा से दहला पूरा शहर, पुलिस पर पथराव-फायरिंग

उत्तर प्रदेश

सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि नकल माफिया समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की देन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

प्लेग्रुप के मासूम ने पैंट में किया पेशाब तो शिक्षिका ने गर्म चाकू से दागा, पुलिस में दर्ज शिकायत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के लालपुर थाना क्षेत्र के अकथा स्थित एक निजी स्कूल में बच्चे के साथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्लेग्रुप के मासूम ने पैंट में किया पेशाब तो शिक्षिका ने गर्म चाकू से दागा, पुलिस में दर्ज शिकायत

डेन्जर जोन 2225’ गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, लूट-छिनैती का माल और तमंचा बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हंडिया पुलिस एवं सर्विलांस की टीम ने शनिवार को लूट और छिनैती की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डेन्जर जोन 2225’ गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, लूट-छिनैती का माल और तमंचा बरामद

3,000 लीटर डीज़ल के धुएँ की जगह केवल जलवाष्प का उत्सर्जन ,भारत की हाइड्रोजन ट्रेन की कहानी

गोरखपुर।  भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को 17 जुलाई, 2026 को दिल्ली क्षेत्र में जींद–सोनीपत रेलखंड पर हरी झंडी दिखाकर...
उत्तर प्रदेश 
3,000 लीटर डीज़ल के धुएँ की जगह केवल जलवाष्प का उत्सर्जन ,भारत की हाइड्रोजन ट्रेन की कहानी