विजयगढ़ दुर्ग व रामसरोवर का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

कांवड़ियों की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता-डीएम

Published By Sonbhadra
On
Sonbhadra Picture

सोनभद्र। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को ऐतिहासिक विजयगढ़ दुर्ग एवं रामसरोवर का स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़िया श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
  श्री गौड़ ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को विजयगढ़ दुर्ग तक जाने वाली सीढ़ियों के ऊपर स्थित प्रवेश द्वार की आवश्यक मरम्मत शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को विजयगढ़ दुर्ग की सीढ़ियों से रामसरोवर तक पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत को निर्देशित किया कि रामसरोवर से जल भरकर जिस लगभग 5 किलोमीटर लंबे मार्ग से कांवड़िया श्रद्धालु वापस अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे, उस पूरे मार्ग पर समुचित लाइटिंग की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराई जाए, ताकि रात्रिकाल में भी श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
  रामसरोवर आने वाले कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। प्रमुख स्थलों एवं मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराई जाएं। सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
  श्री वर्मा ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि विजयगढ़ दुर्ग, रामसरोवर एवं संपूर्ण कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। प्रमुख स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी, संवेदनशील स्थानों पर विशेष चैकसी, रात्रिकालीन गश्त तथा प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था ऐसी हो कि प्रत्येक श्रद्धालु स्वयं को सुरक्षित महसूस करे तथा कांवड़ यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं निर्बाध रूप से संपन्न हो।
  निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बगीश कुमार शुक्ल, जिला पंचायत राज अधिकारी नमित शरण, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, पुलिस विभाग के अधिकारीगण, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

नवीनतम

जाने 26 जुलाई का इतिहास? भारतीय सेना के अदम्य साहस की लड़ाई 

भारत के इतिहास में 26 जुलाई की तारीख बेहद खास है। 26 जुलाई 1999 को ही भारतीय सेना ने अदम्य...
विचार मित्र 
जाने 26 जुलाई का इतिहास? भारतीय सेना के अदम्य साहस की लड़ाई 

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में डैम में गिरी कार , पांच की मौत

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शनिवार को दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डैम में जा गिरी।...
राष्ट्रीय  राज्य  मध्य प्रदेश 
 मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में डैम में गिरी कार , पांच की मौत

सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, फूलन देवी के संघर्षों को किया याद

देवरिया। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, बांस देवरिया स्थित मुलायम सिंह यादव सभागार में शनिवार को पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी...
उत्तर प्रदेश 
सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, फूलन देवी के संघर्षों को किया याद

दिल्ली मेट्रो के तीन स्टेशन यात्रियों के लिए खुले

नई दिल्ली। सुरक्षा कारणों और प्रदर्शनों के चलते बंद किए गए दिल्ली मेट्रो के प्रमुख स्टेशनों में से राजीव चौक,...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
दिल्ली मेट्रो के तीन स्टेशन यात्रियों के लिए खुले

इंडोनेशिया से डिपोर्ट कर पंजाब लाया गया गैंगस्टर जोबन बिल्ला

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन बिल्ला को इंडोनेशिया की...
राष्ट्रीय  राज्य 
इंडोनेशिया से डिपोर्ट कर पंजाब लाया गया गैंगस्टर जोबन बिल्ला

उत्तर प्रदेश

सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, फूलन देवी के संघर्षों को किया याद

देवरिया। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, बांस देवरिया स्थित मुलायम सिंह यादव सभागार में शनिवार को पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी...
उत्तर प्रदेश 
सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, फूलन देवी के संघर्षों को किया याद

शहादत दिवस पर याद की गईं पूर्व सांसद फूलन देवी, संघर्ष और सामाजिक न्याय के संदेश को किया गया याद

देवरिया। पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी के शहादत दिवस पर शनिवार को बरहज क्षेत्र में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्हें...
उत्तर प्रदेश 
शहादत दिवस पर याद की गईं पूर्व सांसद फूलन देवी, संघर्ष और सामाजिक न्याय के संदेश को किया गया याद

एसडीएम ने म्योरपुर सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

म्योरपुर,सोनभद्र। उपजिलाधिकारी दुद्धी रविकुमार पासवान ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान...
उत्तर प्रदेश 
एसडीएम ने म्योरपुर सीएचसी का किया औचक निरीक्षण