आईआईटी खड़गपुर और लीड्स विश्वविद्यालय के बीच शोध सहयोग को महत्वपूर्ण समझौता

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

खड़गपुर। उच्च शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग को नया आयाम देते हुए शनिवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर और ब्रिटेन के लीड्स विश्वविद्यालय के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस दीर्घकालिक साझेदारी का उद्देश्य अनुसंधान, शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना तथा वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए संयुक्त प्रयास करना है।

समझौते के तहत दोनों संस्थान संयुक्त अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए एक साझा सीड फंड स्थापित करेंगे। इसके लिए दोनों संस्थान 50-50 हजार अमेरिकी डॉलर तक का समान योगदान देंगे। इस निधि से शोधकर्ता प्रारंभिक परियोजनाएं शुरू कर सकेंगे, नए विचारों का परीक्षण करेंगे और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर की बड़ी अनुसंधान परियोजनाओं के लिए प्रस्ताव तैयार कर सकेंगे। लीड्स विश्वविद्यालय ने प्रारंभिक चरण के लिए अपना योगदान पहले ही उपलब्ध करा दिया है, जबकि आईआईटी खड़गपुर ने चालू वर्ष के लिए अपने योगदान की स्वीकृति दी है।

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा पचास हजार का इनामी, शराब तस्करी मामले में था वांछित ये खबर भी पढ़े : एसटीएफ के हत्थे चढ़ा पचास हजार का इनामी, शराब तस्करी मामले में था वांछित

समझौते के अंतर्गत दोनों संस्थान स्नातक, स्नातकोत्तर और शोध स्तर की शिक्षा में संयुक्त पहल विकसित करने की दिशा में कार्य करेंगे। इससे विद्यार्थियों और शोधार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का शैक्षणिक अनुभव प्राप्त होगा तथा दोनों संस्थानों के बीच ज्ञान और अनुभव का आदान-प्रदान बढ़ेगा।

इसके साथ ही शिक्षक आदान-प्रदान, छात्र विनिमय और संयुक्त अनुसंधान कार्यक्रमों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे भारत और ब्रिटेन के शिक्षकों तथा शोधकर्ताओं के बीच सहयोग और मजबूत होगा।

दोनों संस्थान उद्योग जगत के साथ सहयोग बढ़ाने, अनुसंधान के व्यावहारिक उपयोग, नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने पर भी मिलकर कार्य करेंगे। इसके लिए सम्मेलन, कार्यशालाएं और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें शिक्षाविदों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और नीति निर्माताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

आईआईटी खड़गपुर के अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग के अधिष्ठाता प्रोफेसर आनंदरूप भट्टाचार्य ने बताया कि वैश्विक साझेदारियां अनुसंधान उत्कृष्टता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को नई दिशा देती हैं। उन्होंने कहा कि लीड्स विश्वविद्यालय के साथ यह सहयोग दोनों संस्थानों की विशेषज्ञता को एक मंच पर लाकर प्रभावी अनुसंधान, प्रतिभा विकास और नवाचार को बढ़ावा देगा।

लीड्स विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीयकरण निदेशक प्रोफेसर वासिलिस सरहोसिस ने कहा कि यह साझेदारी दोनों संस्थानों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थानों की संयुक्त क्षमता वैश्विक स्तर के अनुसंधान को नई गति देगी और विद्यार्थियों तथा शोधकर्ताओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगी।

भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में बढ़ते सहयोग के बीच यह समझौता दोनों देशों के बीच ज्ञान, विशेषज्ञता और अनुसंधान साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

इंटरनेट न होने पर भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, जल्द आएगी NFC सुविधा

NFC तकनीक से होगा आसान और तेज डिजिटल भुगतान डिजिटल भुगतान को और आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा...
उत्तर प्रदेश 
इंटरनेट न होने पर भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, जल्द आएगी NFC सुविधा

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भाजपा का बयान, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भाजपा का बयान, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

सोनम वांगचुक और विपक्षी दलों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को बताया लोकतंत्र की जीत

नई दिल्ली। पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक और कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आआपा) सहित विपक्षी दलों ने शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
सोनम वांगचुक और विपक्षी दलों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को बताया लोकतंत्र की जीत

होंडा ZR-V की कीमत से उठा पर्दा, 2.0 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन से लैस

हाइब्रिड तकनीक से शहर और हाईवे दोनों पर बेहतर माइलेज देगी Honda होंडा ने अपनी नई प्रीमियम एसयूवी ZR-V की...
टेक-मित्र 
होंडा ZR-V की कीमत से उठा पर्दा, 2.0 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन से लैस

नितिन नवीन ने असम में बाढ़ की स्थिति पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से बात कर राहत कार्यों की जानकारी ली

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया...
राष्ट्रीय  राज्य 
नितिन नवीन ने असम में बाढ़ की स्थिति पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से बात कर राहत कार्यों की जानकारी ली

उत्तर प्रदेश

इंटरनेट न होने पर भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, जल्द आएगी NFC सुविधा

NFC तकनीक से होगा आसान और तेज डिजिटल भुगतान डिजिटल भुगतान को और आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा...
उत्तर प्रदेश 
इंटरनेट न होने पर भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, जल्द आएगी NFC सुविधा

सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, फूलन देवी के संघर्षों को किया याद

देवरिया। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, बांस देवरिया स्थित मुलायम सिंह यादव सभागार में शनिवार को पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी...
उत्तर प्रदेश 
सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, फूलन देवी के संघर्षों को किया याद

शहादत दिवस पर याद की गईं पूर्व सांसद फूलन देवी, संघर्ष और सामाजिक न्याय के संदेश को किया गया याद

देवरिया। पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी के शहादत दिवस पर शनिवार को बरहज क्षेत्र में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्हें...
उत्तर प्रदेश 
शहादत दिवस पर याद की गईं पूर्व सांसद फूलन देवी, संघर्ष और सामाजिक न्याय के संदेश को किया गया याद