नवागत बीडीओ ने संभाला कार्यभार
म्योरपुर,सोनभद्र। शनिवार को म्योरपुर विकासखंड खण्ड कार्यालय पहुंच राम विशाल चैरसिया विकास अधिकारी (बीडीओ) के रूप में कार्य भार ग्रहण किया। इससे पूर्व श्री चैरसिया दुद्धी विकासखण्ड में खण्ड विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। कार्यभार संभालने के बाद बीडीओ राम विशाल चैरसिया ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने विकास खण्ड में चल रही योजनाओं की समीक्षा कर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से कार्यों को पूरा कराने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण विकास, स्वच्छता, मनरेगा, पंचायत एवं अन्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उनके आने से क्षेत्र के विकास कार्यों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
