एसडीएम ने म्योरपुर सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

साफ-सफाई पर जताई नाराजगी, स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी

Published By Sonbhadra
On
Sonbhadra Picture

म्योरपुर,सोनभद्र। उपजिलाधिकारी दुद्धी रविकुमार पासवान ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर और पुरानी ओपीडी का जायजा लिया। परिसर में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के निर्देश दिए। एसडीएम ने दवा वितरण काउंटर पर पहुंचकर मरीजों से बातचीत की और पूछा कि कहीं उन्हें बाहर की दवाएं तो नहीं लिखी जा रही हैं। मरीजों ने बताया कि उन्हें अस्पताल से ही दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
   निरीक्षण के दौरान उन्होंने नवजात शिशुओं के लिए बने एसएनसीयू (ैछब्न्) कक्ष पर ताला लगा देख इसके बंद होने का कारण पूछा। अस्पताल कर्मियों ने बताया कि चिकित्सकों की कमी के कारण फिलहाल यह इकाई संचालित नहीं हो पा रही है। आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण की स्थिति, प्रसूता महिलाओं की सुरक्षित डिलीवरी तथा ऑपरेशन संबंधी व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। अस्पताल के तकनीशियन दीपक कुमार ने बताया कि एनेस्थीसिया विशेषज्ञ (बेहोशी के डॉक्टर) के अभाव में वर्तमान में ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने दंत विभाग का भी निरीक्षण किया, जहां चिकित्सक ने बताया कि आने वाले मरीजों का नियमित और समुचित उपचार किया जा रहा है।
   निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने उपस्थिति पंजिका भी जांची, जिसमें दो चिकित्सक अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

लेखक के बारे में

नवीनतम

इंटरनेट न होने पर भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, जल्द आएगी NFC सुविधा

NFC तकनीक से होगा आसान और तेज डिजिटल भुगतान डिजिटल भुगतान को और आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा...
उत्तर प्रदेश 
इंटरनेट न होने पर भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, जल्द आएगी NFC सुविधा

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भाजपा का बयान, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भाजपा का बयान, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

सोनम वांगचुक और विपक्षी दलों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को बताया लोकतंत्र की जीत

नई दिल्ली। पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक और कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आआपा) सहित विपक्षी दलों ने शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
सोनम वांगचुक और विपक्षी दलों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को बताया लोकतंत्र की जीत

होंडा ZR-V की कीमत से उठा पर्दा, 2.0 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन से लैस

हाइब्रिड तकनीक से शहर और हाईवे दोनों पर बेहतर माइलेज देगी Honda होंडा ने अपनी नई प्रीमियम एसयूवी ZR-V की...
टेक-मित्र 
होंडा ZR-V की कीमत से उठा पर्दा, 2.0 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन से लैस

नितिन नवीन ने असम में बाढ़ की स्थिति पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से बात कर राहत कार्यों की जानकारी ली

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया...
राष्ट्रीय  राज्य 
नितिन नवीन ने असम में बाढ़ की स्थिति पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से बात कर राहत कार्यों की जानकारी ली

उत्तर प्रदेश

इंटरनेट न होने पर भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, जल्द आएगी NFC सुविधा

NFC तकनीक से होगा आसान और तेज डिजिटल भुगतान डिजिटल भुगतान को और आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा...
उत्तर प्रदेश 
इंटरनेट न होने पर भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, जल्द आएगी NFC सुविधा

सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, फूलन देवी के संघर्षों को किया याद

देवरिया। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, बांस देवरिया स्थित मुलायम सिंह यादव सभागार में शनिवार को पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी...
उत्तर प्रदेश 
सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, फूलन देवी के संघर्षों को किया याद

शहादत दिवस पर याद की गईं पूर्व सांसद फूलन देवी, संघर्ष और सामाजिक न्याय के संदेश को किया गया याद

देवरिया। पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी के शहादत दिवस पर शनिवार को बरहज क्षेत्र में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्हें...
उत्तर प्रदेश 
शहादत दिवस पर याद की गईं पूर्व सांसद फूलन देवी, संघर्ष और सामाजिक न्याय के संदेश को किया गया याद