पिंगली वेंकैया जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, तिरंगे के निर्माता के योगदान को किया याद

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी बताया

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई नेताओं ने रविवार को स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रीय ध्वज के निर्माता पिंगली वेंकैयाकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने एक्स पर लिखा, "पिंगली वेंकैया को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि! एक महान स्वतंत्रता सेनानी, सच्चे गांधीवादी और भारत के राष्ट्रीय ध्वज के निर्माता के तौर पर उन्होंने देश के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी।

तिरंगा आज भी हर भारतीय को गर्व के साथ एकजुट करता है; ऐसे में हम उनकी निस्वार्थ सेवा और उनकी अमूल्य विरासत को गहरे सम्मान के साथ याद करते हैं।"

ओम बिरला ने कहा कि पिंगली वेंकैया भारत की राष्ट्रीय पहचान, आत्म-सम्मान, एकता के प्रतीक 'तिरंगे' (राष्ट्रीय ध्वज) के डिज़ाइनर, स्वतंत्रता सेनानी और सच्चे देशभक्त थे जो देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय गौरव का शाश्वत प्रतीक है।

राष्ट्रीय राजमार्गों से हटेंगे अतिक्रमण, सड़क सुरक्षा के लिए एनएचएआई ने उठाए सख्त कदम ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रीय राजमार्गों से हटेंगे अतिक्रमण, सड़क सुरक्षा के लिए एनएचएआई ने उठाए सख्त कदम

वेंकैया का जीवन सभी को देशभक्ति, समर्पण और कर्तव्य-बोध की प्रेरणा देता है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम और ज्ञान की विभिन्न धाराओं के विकास में पिंगली वेंकैया की भूमिका भारतीयों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

केन्द्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आजादी की लड़ाई के समर्पित योद्धा, आदरणीय पिंगली वेंकैया ने राष्ट्रीय ध्वज को स्वरूप दिया और इस तरह भारत की राष्ट्रीय पहचान को एक नई मान्यता दिलाई। उनका अमूल्य योगदान आज भी हर भारतीय के दिल में देशभक्ति, एकता और आत्म-सम्मान की भावना जगाता है।

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याणमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश को एकता के सूत्र में बांधने वाली आपकी बेमिसाल रचना के ज़रिए, आप हमेशा देशवासियों के दिलों में अमर रहेंगे।

केन्द्रीय कपड़ामंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण में उनका अमूल्य योगदान सदैव यादगार और प्रेरणादायक रहेगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल

लोगों को गर्मी से मिल सकती राहत  लखनऊ। रविवार को मौसम सुहावना बना रह सकता है। सुबह से ही आसमान...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल

नम आंखों से दी गई गौतम को अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में विधायक अरविंद सिंह व हरि प्रकाश वर्मा ने पिता को बंधाया ढांढ़स, उमड़ा जनसैलाब,

शाहजहांपुर/कांट। कांट क्षेत्र के कमलनयनपुर निवासी गौतम मौर्या की निर्मम हत्या के बाद रविवार को उनका अंतिम संस्कार गमगीन माहौल...
उत्तर प्रदेश 
नम आंखों से दी गई गौतम को अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में विधायक अरविंद सिंह व हरि प्रकाश वर्मा ने पिता को बंधाया ढांढ़स, उमड़ा जनसैलाब,

फ्रेंडशिप डे पर स्वामी चिदानन्द का युवाओं को संदेश- गलतफहमियों और गुमराह होने से बचें युवा

स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रध्वज के शिल्पकार पिंगली वेंकैया की जयंती पर विनम्र श्रद्धाजंलि ऋषिकेश। परमार्थ पीठाधीश्वर, स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने...
उत्तराखंड 
फ्रेंडशिप डे पर स्वामी चिदानन्द का युवाओं को संदेश- गलतफहमियों और गुमराह होने से बचें युवा

'आपके जज्बे ने देश का मान बढ़ाया', राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सराहा

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 10वां दिन भारत के लिहाज से यादगार रहा। भारत ने मुक्केबाजी में 10 और...
राष्ट्रीय  खेल 
'आपके जज्बे ने देश का मान बढ़ाया', राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सराहा

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल

लोगों को गर्मी से मिल सकती राहत  लखनऊ। रविवार को मौसम सुहावना बना रह सकता है। सुबह से ही आसमान...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल

नम आंखों से दी गई गौतम को अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में विधायक अरविंद सिंह व हरि प्रकाश वर्मा ने पिता को बंधाया ढांढ़स, उमड़ा जनसैलाब,

शाहजहांपुर/कांट। कांट क्षेत्र के कमलनयनपुर निवासी गौतम मौर्या की निर्मम हत्या के बाद रविवार को उनका अंतिम संस्कार गमगीन माहौल...
उत्तर प्रदेश 
नम आंखों से दी गई गौतम को अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में विधायक अरविंद सिंह व हरि प्रकाश वर्मा ने पिता को बंधाया ढांढ़स, उमड़ा जनसैलाब,

औरैया पुलिस का शानदार प्रदर्शन, आईजीआरएस रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में रही अव्वल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में मुख्यमंत्री की जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण की मंशा के अनुरूप औरैया...
उत्तर प्रदेश 
औरैया पुलिस का शानदार प्रदर्शन, आईजीआरएस रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में रही अव्वल